पाकिस्तान के ताउंसा में 331 बच्चे HIV पॉजिटिव, वीडियो में देंखे अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ताउंसा शहर में एक चौंकाने वाला स्वास्थ्य मामला सामने आया है, जहां 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। ये मामले नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच दर्ज किए गए हैं, जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।इस मामले में सरकारी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। BBC की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ताउंसा के THQ (तहसील हेडक्वार्टर) अस्पताल में सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा था। यह लापरवाही संक्रमण फैलने की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, कई मामलों में एक ही दवा की शीशी से अलग-अलग बच्चों को इंजेक्शन दिए गए। इससे HIV जैसे गंभीर संक्रमण के फैलने का खतरा काफी बढ़ गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही चिकित्सा मानकों के पूरी तरह खिलाफ है और इससे बड़े पैमाने पर संक्रमण फैल सकता है।इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब आठ साल के एक बच्चे मोहम्मद अमीन की मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला कि वह HIV पॉजिटिव था। इसके बाद उसके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की गई, जिसमें उसकी बहन असमा भी HIV संक्रमित पाई गई।
परिवार का आरोप है कि दोनों बच्चों को अस्पताल में इलाज के दौरान संक्रमित सुई के जरिए HIV हुआ। बच्चे की मां ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें इस तरह की किसी लापरवाही की जानकारी नहीं दी गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, खासकर बच्चों जैसे संवेदनशील वर्ग के लिए।