नदी पार कर रहा था ट्रक अचानक नीचे आया विशालकाय मगरमच्छ... देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
दुनिया के सबसे खतरनाक और विशालकाय मगरमच्छ ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। यहाँ के काकाडू नेशनल पार्क में एक ऐसी ही घटना घटी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहाँ एक पिकअप ट्रक नदी पार कर रहा था। जब पिकअप गाड़ी नदी पार कर रही होती है, तो पानी के नीचे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देता है। इस घटना में मगरमच्छ का क्या होता है, यह आपको वीडियो देखने के बाद ही पता चलेगा।
यहाँ मगरमच्छ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं
काकाडू नेशनल पार्क में स्थित काहिल्स क्रॉसिंग मगरमच्छों की आबादी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ प्रति किलोमीटर अनुमानित 5 से 9 मगरमच्छ पाए जाते हैं। यह इलाका इंसानों और मगरमच्छों के बीच खतरनाक झड़पों के कारण कई बार चर्चा में रहा है। हाल ही में, यहाँ दो लोगों को बचाया गया जब उनकी गाड़ी क्रॉसिंग से बह गई थी।
स्थानीय लोगों का क्या कहना है
काकाडू राष्ट्रीय उद्यान आने वाले लोगों को पहले ही चेतावनी दे दी जाती है कि यह जगह खतरों से भरी है। लापरवाही से गंभीर चोट लग सकती है या मौत भी हो सकती है। काहिल्स क्रॉसिंग के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका बेहद खतरनाक है क्योंकि यहाँ हर समय मगरमच्छ मौजूद रहते हैं।