जलप्रलय बना मौत का कारण! ऑटो में ही तड़प-तड़पकर हुई गर्भवती महिला की मौत, वीडियो VIDEO में देखिये दहला देने वाला मंजर
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन खराब सड़क और उफनती नदी के कारण महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। महिला को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन महिला अस्पताल नहीं पहुँच पाई और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क होती, तो महिला को बचाया जा सकता था। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले की जवा तहसील के एक गाँव की बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले की जवा तहसील के एक गाँव में एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। बारिश के कारण महना नदी पूरी तरह से उफान पर थी। महिला को अस्पताल ले जा रहा वाहन नदी पार नहीं कर सका और बीच रास्ते में ही फंस गया। कोई और रास्ता न होने के कारण परिवार दो घंटे तक वहीं फंसा रहा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की हालत गंभीर होती जा रही थी। आस-पास कोई मदद न मिलने पर गाँव वालों ने एक डॉक्टर को बुलाया। जाँच के बाद उन्होंने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है। महिला लगभग 8-9 महीने की गर्भवती थी और उसे तेज़ प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी।