×

‘चोली के पीछे’ पर भाभी के जबरदस्त ठुमकों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, VIDEO देख लोग बोले – कसम से मजा आ गया

 

सोशल मीडिया पर अक्सर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। यूजर्स इन वीडियो को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि ये वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं। इन दिनों भी एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर लोगों को दीवाना बना दिया है।

दिल खोलकर नाचती दिखीं महिलाएं
संभवत: किसी शादी में दोनों महिलाएं बॉलीवुड के मशहूर गाने चोली के पीछे... पर दिल खोलकर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में दोनों महिलाएं हल्दी की रस्म के लिए बनाए गए स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। जबकि वहां मौजूद अन्य महिलाएं और रिश्तेदार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया। वीडियो पोस्ट होने के बाद से अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो को 34 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भाभी की तारीफों की बाढ़ ला दी है। यूजर्स उनके मुरीद हो गए हैं। वे साफ तौर पर प्रभावित हुए हैं और कमेंट सेक्शन में कमेंट किए हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रील लाइफ और अच्छी हो गई है, हर कोई एन्जॉय करना सीख गया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर मैं आपका पड़ोसी होता तो आपके साथ डुएट डांस करता... बहुत बढ़िया रिद्धि जी...लव यू।" तीसरे यूजर ने कहा, "बहुत मजा आया। आप सभी ऐसे ही खुश रहें।" एक अन्य यूजर ने कहा, "संस्कार में रहते हुए भी इतना अच्छा डांस किया जा सकता है।"