×

मुंबई में इंसानियत शर्मसार! मासूम गिड़गिड़ाता रहा और युवक ने जानबूझकर छोड़ा खूंखार पिटबुल, VIDEO में दरिंदगी देख कांप जाएगी रूह 

 

मुंबई के मानखुर्द इलाके का एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से से भर गए हैं। इसमें एक व्यक्ति जानबूझकर अपने खतरनाक पिटबुल कुत्ते को एक छोटे बच्चे पर हमला करने के लिए छोड़ देता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि उस समय वहाँ कुछ और लोग भी मौजूद थे, लेकिन मासूम को बचाने के बजाय, वे हँस रहे थे और वीडियो बना रहे थे। आपको बता दें कि पिटबुल दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक है और कई देशों में इसे घर में पालतू जानवर के तौर पर रखना प्रतिबंधित है।

x हैंडल @ippatel से इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रशांत उमराव नाम के एक यूजर ने बताया कि यह घटना मुंबई के मानखुर्द इलाके की है। आरोपी का नाम सोहेल खान है। यूजर ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने आरोपी को सिर्फ़ नोटिस देकर छोड़ दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया यूजर्स इस क्रूरता पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, गलती कुत्ते की नहीं, बल्कि उसके मालिकों की है जो मासूम मूक जीवों को आक्रामक बनाते हैं। दूसरे ने कहा, इस राक्षस के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, यह क्रूरता दर्शाती है कि इस आदमी को कानून का ज़रा भी डर नहीं है।