प्रतापगढ़ में लापरवाही की तस्वीर, नदी पार करने के लिए पेड़ के तने का सहारा
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के डालोट क्षेत्र के उदयाखेड़ी गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बच्चे और ग्रामीण नदी पार करने के लिए गिरे हुए खजूर के पेड़ के तने का सहारा लेने को मजबूर हैं।
शिक्षा पाने का संघर्ष या प्रशासन की लापरवाही.?
— Shiksha News Rajasthan (@ShikshaNewsRaj1) August 25, 2026
राजस्थान के प्रतापगढ़ (दलोट) के उदयाखेड़ी गांव में बच्चे और ग्रामीण एक गिरे हुए खजूर के पेड़ के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं.!!
किसी बड़े हादसे से पहले सरकार को यहां पक्का पुल बनाना चाहिए.!!
खजूर के तने पर संतुलन बनाकर नदी पार… pic.twitter.com/zFrHOOEouw

बताया जा रहा है कि गांव में नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना इसी तरह जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ती है। बच्चों के लिए स्कूल आने-जाने के दौरान यह रास्ता और भी खतरनाक बन जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां जल्द से जल्द स्थायी पुल बनाने की मांग की है, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े।
सवाल यही है कि पुल बनने का इंतजार कब खत्म होगा और कब बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा?