मेट्रो में छेड़छाड़ पर ऑन-स्पॉट एक्शन! लड़की के साथी ने बदमाश को सरेआम दे डाली सजा, ताबड़तोड़ वायरल हो रहा VIDEO
दिल्ली मेट्रो में आए दिन लोग लड़ते-झगड़ते पाए जाते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। हाल ही में, इन दिनों फिर से एक ऐसा ही झगड़े का वीडियो देखने को मिल रहा है, जहाँ दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक लड़की को एक शख्स ने टक्कर मार दी, जिसके बाद लड़की के साथ आए लड़के ने उसके साथ सही व्यवहार किया। इस वीडियो में यह पुष्टि नहीं हुई है कि घटना कब और कहाँ हुई, लेकिन वीडियो में यह ज़रूर बताया गया है कि यह मामला दिल्ली मेट्रो का है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे कई लोगों ने देखा और पसंद किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- दिल्ली मेट्रो में एक और मारपीट। वीडियो का शीर्षक है- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। जहाँ लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- सही इलाज हुआ है। दूसरे ने लिखा- दिल्ली में बढ़ती आबादी का यही साइड इफेक्ट है। तीसरे ने लिखा- कुछ आवारा लोगों ने दिल्ली मेट्रो को बदनाम कर दिया है।
वीडियो में दो लोग लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक लड़की एक आदमी से कुछ कह रही है। तभी उसके साथ आए आदमी ने लड़की पर हाथ उठा दिया। यह देखकर लड़की के साथ आए लड़के को गुस्सा आ गया और उसने बिना सोचे-समझे उस आदमी पर लात-घूँसे बरसाना शुरू कर दिया। पिटता हुआ आदमी दूर कोने में जाकर खड़ा हो गया। उस आदमी की आँखों पर चोट के निशान थे, जिन्हें वह पकड़कर सहलाता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि लड़के ने उस आदमी के साथ सही किया। किसी को भी महिलाओं पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है।