×

अश्लीलता फैलाने के आरोप में UP की 2 इन्फ्लूएंसर्स पर दर्ज हुई FIR, ये वायरल VIDEO देखने के बाद खुल जायेगा खून 

 

अभिव्यक्ति की आज़ादी की आड़ में लोग खुद को मशहूर बनाने और फ़ॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में इंटरनेट मीडिया के तमाम चैनलों पर बेहद आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री परोस रहे हैं। रील बनाने की ऐसी लत लगी है कि हर उम्र के पुरुष और महिलाएं असामाजिक कृत्य करने से नहीं कतरा रहे हैं। संभल ज़िले की दो सगी बहनें काफ़ी समय से इंस्टाग्राम पर ऐसा ही कर रही थीं। अश्लील हरकतों और कमेंट्स के अलावा, वे गालियाँ देकर अपने फ़ॉलोअर्स बढ़ा रही थीं। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस ने इन दोनों बहनों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए दबिश भी दी, लेकिन दोनों फरार हो गईं।

पुलिस ने संबंधित चैनल की गतिविधियों की जाँच की। वीडियो की समीक्षा करने पर वे अश्लील और भड़काऊ पाए गए। इसके बाद पुलिस ने वीडियो को पेन ड्राइव में सेव कर लिया और दोनों महिलाओं के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की गई, लेकिन दोनों फरार हो गईं। उनके घर पर कोई नहीं मिला।थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि दोनों महिलाएं शहबाजपुर कला गाँव की रहने वाली हैं। ये दोनों सगी बहनें हैं और सोशल मीडिया पर 'महक परी 143' नाम से अकाउंट चला रही थीं। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के पहुँचने से पहले ही दोनों घर से फरार हो गईं।

असमोली थाना क्षेत्र में दो लड़कियां इंटरनेट मीडिया पर अश्लीलता फैला रही थीं। उनके वीडियो को टैग करके इसकी जानकारी संभल पुलिस को दी गई। पुलिस ने जाँच की तो पता चला कि दोनों लड़कियां असमोली थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनके दो साथी भी हैं जो अमरोहा के रहने वाले हैं।ये रील बनाकर समाज में अश्लीलता फैलाने का काम करती हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इनके घर पर छापेमारी की गई। दोनों फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही, इनके द्वारा बनाए गए वीडियो को भी इंटरनेट प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है।