×

खौफनाक मजाक: मजदूरों पर शेर छोड़कर मालिक ने पार की क्रूरता की हर हद, विराल VIDEO देख काँप उठेगा कलेजा 

 

मज़ाक के नाम पर दुनिया में कई ऐसे काम हो जाते हैं, जो इंसानियत की सारी हदें पार कर जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और गुस्से में है। यह वीडियो लीबिया की राजधानी त्रिपोली का बताया जा रहा है, जहाँ एक अमीर आदमी ने सिर्फ़ 'मज़ाक' के नाम पर प्रवासी मज़दूरों पर अपना शेर छोड़ दिया।


सिर्फ़ मज़दूरों पर सिर्फ़ मज़दूरों पर शेर छोड़ दिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ मज़दूर अपने काम में व्यस्त थे, तभी अचानक एक ख़तरनाक शेर उनकी तरफ़ दौड़ता है। शेर को देखकर मज़दूरों में भगदड़ मच जाती है। वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। इसी अफ़रा-तफ़री के बीच शेर एक मज़दूर पर हमला भी कर देता है, जिससे उसकी चीख निकल जाती है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

मज़ाक के नाम पर इंसानियत शर्मसार
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शेर को छोड़ने वाला शख़्स इस दौरान हंस रहा है। मज़दूरों की जान ख़तरे में थी, लेकिन उसके लिए यह सब बस मनोरंजन था। वीडियो देखकर लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, ये इंसान नहीं, बल्कि राक्षस है। दूसरे ने लिखा, शेर को ऐसे छोड़ देना जानबूझकर की गई हत्या की कोशिश है।

सोशल मीडिया पर हंगामा
इस वीडियो में न सिर्फ़ मज़दूरों का डर साफ़ दिखाई दे रहा है, बल्कि यह भी पता चलता है कि पैसे और ताकत के घमंड में चूर कुछ लोग कितने बेरहम हो सकते हैं। वीडियो में शेर का हमला और मज़दूरों का जान बचाकर भागना बेहद डरावना है। फ़िलहाल इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, लेकिन ये तेज़ी से पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। ये घटना लोगों को झकझोर रही है।