सांसें रोक देने वाला वीडियो! तालाब में मगरमच्छों के बीच नाव लेकर घुसा युवक, फिर जो हुआ वो देखकर काँप जाएगी रूह
खूंखार जीव मगरमच्छ को देखकर ही लोग डर जाते हैं। कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। अगर कभी दलदल से किनारे पर आ भी जाएं तो लोग भाग खड़े होते हैं। अगर कहीं मगरमच्छों का झुंड हो तो लोग वहां जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
हालांकि, एक शख्स ने मगरमच्छों से भरे तालाब में नाव उतार दी। उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कहा है कि ऐसा लगता है कि नाव चलाने वाले शख्स का यमराज से रिश्ता है। एक शख्स छोटी सी नाव लेकर तालाब में उतरा है जिसमें ढेर सारे मगरमच्छ हैं। मोटर की मदद से चल रही नाव की वजह से पानी में हुई हलचल की वजह से सुस्त मगरमच्छ जाग जाते हैं और पानी से बाहर भागने लगते हैं।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हम जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट में नाव चलाते थे। मगरमच्छ हमारे साथ झील में थे। वे हमें परेशान नहीं करते थे। हम उन्हें तभी परेशान करते थे, जब हम जमीन में छेद कर देते थे। हालांकि, इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होता था।" दूसरे यूजर ने कहा, "हे भगवान, यह वाकई डरावना है।"तीसरे यूजर ने कहा, "चाहे रकम कितनी भी बड़ी क्यों न हो, मैं ऐसा न करने के बारे में कभी नहीं सोच सकता।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "मैं सोच रहा हूं कि क्या हजारों मगरमच्छों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराना संभव है।"