×

वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये 6 महाद्वीप, आज ही करें अपने डेस्टिनेशन में शामिल

 

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,लोग अक्सर रोज़मर्रा की भागदौड़ और काम के दबाव से राहत पाने के लिए वेकेशन प्लान करते हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे घूमने फिरने का शौक न हो। जब भी घूमने की बात आती है तो ज्यादातर लोग विदेश जाने की प्लानिंग करने लगते हैं। लेकिन पर्यटन के लिहाज से भी भारत एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सुंदरता, कला और संस्कृति से भरपूर भारत में हर मौसम के हिसाब से पर्यटन स्थल उपलब्ध हैं।

लक्षद्वीप
कई छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना लक्षद्वीप वेकेशन के लिए एक परफेक्ट जगह साबित होगा। अरब सागर में स्थित यह द्वीप अपने खजूर और नारियल के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां मरीन म्यूजियम, उजरा मस्जिद, मिनीकॉय आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। वेकेशन के साथ-साथ लक्षद्वीप एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन भी साबित होगा।

मुनरो द्वीप
केरल के कोल्लम से करीब 27 किलोमीटर दूर स्थित मुनरो आइलैंड भी छुट्टियों के लिए एक परफेक्ट जगह साबित होगी। 8 द्वीपों से बने इस द्वीप को मुनरो थूरोथ के नाम से भी जाना जाता है। इस द्वीप का नाम ब्रिटिश अधिकारी कर्नल जॉन मुनरो के नाम पर रखा गया है। अगर आप ऐतिहासिक जगहों के शौकीन हैं तो आप इस आइलैंड में छुट्टियां बिता सकते हैं।


माजुली द्वीप
अगर आपको यहां की संस्कृति को जानने का शौक है तो आप माजुली द्वीप में छुट्टियां मनाने का प्लान बना सकते हैं। इस आइलैंड पर न सिर्फ आप शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं, बल्कि यहां से आपको असम की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा। यह महाद्वीप ब्रह्मपुत्र नदी का हिस्सा है, जहां आप नॉर्थ ईस्ट के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं

हैवलॉक द्वीप
अंडमान का द्वीप पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए बहुत मशहूर है। लोग हनीमून के साथ-साथ सीजनल वेकेशन के लिए भी यहां पहुंचते हैं। अंडमान के इन्हीं द्वीपों में से एक हैवलॉक आइलैंड भी वेकेशन के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। पोर्ट ब्लेयर से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित इस द्वीप का नाम भी ब्रिटिश जनरल हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है। आप यहां स्वादिष्ट सी-फूड के साथ-साथ राधा नगर बीच और एलिफेंट बीच की सफेद रेत का लुत्फ उठा सकते हैं।


सेंट मैरी द्वीप
अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए सेंट मैरी आइलैंड बढ़िया रहेगा। कर्नाटक के इस आइलैंड के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां की सफेद रेत और नीला पानी लोगों का दिल जीत लेता है।

निकोबार
करीब 920 किमी क्षेत्रफल में फैला निकोबार द्वीप देश-विदेश में अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी मशहूर है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यह आइलैंड आपके लिए परफेक्ट रहेगा। जंगलों से घिरे इस आइलैंड में लहरों की आवाज आपको काफी सुकून देगी।