×

जन्नत से कम नहीं हैं अजमेर की ये 5 खूबसूरत जगहें, वीरल फुटेज में नाईट व्यू देखकर अभी बना लेंगे घूमने का मन 

 

राजस्थान का अजमेर मशहूर पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक तीनों विरासतों का अद्भुत संगम है। अगर आप भी अजमेर आ रहे हैं तो इन मशहूर जगहों पर जरूर जाएं। आप रात के समय अजमेर की पुष्कर घाटी में बने महाराणा स्मारक, पुष्कर बाजार, आनासागर चौपाटी, सनसेट पॉइंट, डेजर्ट पॉइंट पर जा सकते हैं। यहां घूमने के साथ-साथ आप फोटोग्राफी, लोक नृत्य और खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/5jOBnya9J4w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5jOBnya9J4w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="पुष्कर का इतिहास, मान्यता, सनातन धर्म में महत्व, विश्व में ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर, पवित्र सरोवर" width="695">
अजमेर की मशहूर जगहें
राजस्थान का अजमेर शहर अपनी खूबसूरत संस्कृति की वजह से काफी मशहूर है। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां आप रात के समय जाकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

महाराणा प्रताप स्मारक
पुष्कर घाटी में बना महाराणा स्मारक अजमेर की मशहूर जगहों में से एक है। यहां रात के समय घूमने का एक अलग ही मजा है। स्मारक से अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है।

पुष्कर बाजार
पुष्कर बाजार भी यहां के अच्छे पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस बाजार में आपको हर तरह के हस्तनिर्मित उत्पाद मिल सकते हैं। रात के समय यहां की लाइटिंग यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

अनासागर न्यू चौपाटी
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो अजमेर की आनासागर चौपाटी आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प है। शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक यहां कई फूड स्टॉल लगाए जाते हैं। आप यहां खाने के साथ-साथ झील का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।

सनसेट पॉइंट
पुष्कर का सनसेट पॉइंट शाम के समय घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यहां पास में ही सूर्यास्त का नजारा है, जहां से आप पुष्कर झील का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

डेजर्ट कैंप
पुष्कर डेजर्ट कैंप रात में घूमने और अनुभव करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां लोक संगीत, घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य और कठपुतली शो होते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो नाइट लाइट्स, कैंप फायर और लोक कलाकारों की झलकियां बेमिसाल हैं।

अजमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
अजमेर के ये सभी पर्यटन स्थल 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। यहां आकर आप अपनी यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं।