कांच की चूड़ियों का नया क्रेज! त्योहारों पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस
तीज-त्योहार हो, शादी हो या फिर घर का कोई खास फंक्शन, महिलाओं का श्रृंगार चूड़ियों के बिना अधूरा-सा लगता है। यही वजह है कि हर सीजन में चूड़ियों के नए-नए डिजाइन और पैटर्न देखने को मिलते हैं।पिछले कुछ समय से ट्रेडिशनल और कलरफुल चूड़ियों के साथ मिरर वर्क यानी शीशे वाली चूड़ियां भी काफी पसंद की जा रही हैं। खासकर फेस्टिव सीजन में ये चूड़ियां साड़ी, सूट और लहंगे जैसे एथनिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं।अगर आप भी नवरात्रि, करवाचौथ या किसी फेस्टिव फंक्शन के लिए चूड़ियों का नया डिजाइन तलाश रही हैं, तो इन मिरर वर्क स्टाइल्स से आइडिया ले सकती हैं।
1. सिल्वर मिरर वर्क वाली चूड़ियां
सिल्वर मिरर वर्क वाली चूड़ियां शादी और पार्टी के लुक के लिए शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। इनमें गोल शीशों को फ्लोरल पैटर्न और गोल्डन स्टोन डिटेलिंग के साथ सजाया गया है।
इनका लुक काफी एलिगेंट है, इसलिए इन्हें सफेद, सिल्वर या पेस्टल कलर के आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
2. घुंघरू वाले मिरर कंगन
अगर आपको पतली चूड़ियों की जगह थोड़ा चौड़ा और स्टेटमेंट कंगन पहनना पसंद है, तो मिरर और घुंघरू वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
बड़े गोल शीशों के साथ चारों तरफ छोटे-छोटे घुंघरू लगाए गए हैं, जो कंगन को ट्रेडिशनल और हैवी लुक देते हैं। इसे साड़ी, सूट या लहंगे के साथ पहनकर फेस्टिव लुक को और खास बनाया जा सकता है।
3. कलरफुल मिरर और लटकन वाली चूड़ियां
अगर आप अपने फेस्टिव लुक में थोड़ा रंग जोड़ना चाहती हैं, तो कलरफुल मिरर और लटकन वाली चूड़ियां आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं।
इस डिजाइन में छोटे-बड़े शीशों के साथ पर्ल, रंग-बिरंगे फूल और नीचे की तरफ खूबसूरत लटकन दी गई हैं। इसे प्लेन या हल्के रंग के सूट और लहंगे के साथ पहनने पर चूड़ियां आउटफिट का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती हैं।
4. शीशा, घुंघरू और गोटे का कॉम्बिनेशन
अगर आपको ट्रेडिशनल और थोड़ा रॉयल लुक पसंद है, तो हरे रंग की शीशा-घुंघरू और गोटा वर्क वाली चूड़ियां देख सकती हैं।
हरे धागे से सजी इन चूड़ियों पर चौकोर शीशे, गोल्डन बॉर्डर, गोटा और छोटे घुंघरुओं की डिटेलिंग की गई है। बीच-बीच में लगे सुनहरे मोती इसे और खूबसूरत बनाते हैं। नवरात्रि और करवाचौथ जैसे मौकों पर इस तरह के डिजाइन को एथनिक आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
5. कफ स्टाइल मिरर बैंगल
अगर आप पारंपरिक चूड़ियों से हटकर कुछ मॉडर्न और स्टेटमेंट जूलरी पहनना चाहती हैं, तो कफ स्टाइल मिरर बैंगल अच्छा विकल्प हो सकता है।
काले बेस पर मल्टीकलर थ्रेड वर्क और गोल मिरर डिटेलिंग के साथ किनारों पर छोटे सिल्वर घुंघरू दिए गए हैं। यह डिजाइन इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, कॉटन साड़ी या डांडिया नाइट की आउटफिट के साथ भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
6. थ्रेड, मिरर और घुंघरू का खूबसूरत मेल
सिंपल लेकिन रॉयल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए सफेद और गोल्डन कलर का यह कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लगेगा।
सफेद धागे से तैयार चूड़ियों पर गोल मिरर, गोटा वर्क और गोल्डन घुंघरुओं की डिटेलिंग की गई है। यह डिजाइन हाथों को भरा हुआ लुक देने के साथ एथनिक टच भी देता है। इसे ब्राइट या पेस्टल शेड की साड़ी और सूट के साथ मैच किया जा सकता है।
7. ऑक्सीडाइज्ड और मिरर वर्क
अगर आपको ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पसंद है, तो मिरर वर्क वाला कफ स्टाइल कंगन भी ट्राई कर सकती हैं।इसमें ऑक्सीडाइज्ड बेस के साथ मिरर वर्क, मोतियों और बारीक डिजाइन की डिटेलिंग नजर आती है। यह नवरात्रि, डांडिया नाइट या किसी भी देसी फंक्शन के लिए बोहो और ट्रेडिशनल लुक का अच्छा कॉम्बिनेशन बना सकता है।तो इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपनी चूड़ियों में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो मिरर वर्क वाले ये डिजाइन आपके एथनिक लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं।