×

दिल्ली के आसपास इन खूबसूरत हिल स्टेशन पर बिताएं गर्मियों की छुट्टियां

 

ट्रैवल न्यूज डेस्क!!!  मई का महीना खत्म हो चुका है और जल्द ही जून का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में अक्सर लोग गर्मी की छुट्टियों का प्लान करते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली में हैं तो यहां आसपास के कुछ हिल स्टेशन हैं। परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आप इन जगहों पर भी जा सकते हैं।

लैंसडाउन- लैंसडाउन घूमने लायक हिल स्टेशन है। आप यहां के हलचल भरे बाजारों में नदी के किनारे कैंपिंग और खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। लैंसडाउन गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन हिल स्टेशन है।नैनीताल - भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए आप नैनीताल भी जा सकते हैं। यहां आप नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप भीमताल, ईको केव गार्डन, माल रोड और टिफिन टॉप जैसी जगहों पर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

कसौली - यह जगह पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। ऊंचे पहाड़ों और हरियाली से घिरा नजारा आपको पसंद आएगा। भीड़-भाड़ से दूर इस जगह पर आप रोप-वे और ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैंऔली पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। ओली एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां घूमने के लिए कई जगह हैं। नंदा देवी, गुरसन बुग्याल और कुवारी बुग्याल जैसे कई प्रसिद्ध स्थान हैं। औली में आप कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। ,