×

तमिलनाडु घूमने का बना रहे हैं प्लान, जरूर करें कोयम्बटूर की सैर,  खूबसूरत और शानदार जगहों का करें दीदार

 

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, दक्षिण भारत में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में तमिलनाडु का नाम भी शामिल है। ऐसे में अगर आप तमिलनाडु घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो यहां स्थित कोयंबटूर की यात्रा आपके लिए बेस्ट हो सकती है। कोयंबटूर घूमने के दौरान आप कुछ खूबसूरत जगहों पर जाकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।तमिलनाडु का कोयंबटूर शहर प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगहों में से एक है। वहीं कोयम्बटूर में दक्षिण भारत के कई भव्य मंदिर भी मौजूद हैं। ऐसे में तमिलनाडु की यात्रा की योजना बनाते समय कोयम्बटूर की खोज करना आपके लिए एक अद्भुत अनुभव साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कोयंबटूर में घूमने की कुछ मशहूर जगहों के बारे में।

मरुधमलाई पहाड़ी मंदिर
कोयंबटूर में स्थित मरुधमलाई हिल मंदिर भगवान मुरुगन यानी कार्तिकेय को समर्पित है। 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर से पश्चिमी घाट बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। वहीं, मंदिर की द्रविड़ वास्तुकला भी पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां भी उगाई जाती हैं।

आदियोगी शिव प्रतिमा
भगवान शिव की भव्य प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध आदियोगी शिव मंदिर भी कोयंबटूर में स्थित है। यहां भगवान शिव की 112 फीट ऊंची मूर्ति मौजूद है। जो करीब 500 टन स्टील से बना है। इस प्रतिमा का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति के रूप में भी शामिल है।

पटेश्वर मंदिर
कोयंबटूर से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटेश्वर मंदिर देश के प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव के नटराज स्वरूप को समर्पित है। मंदिर परिसर में पटेश्वरर यानी भगवान नटराज की एक भव्य मूर्ति भी मौजूद है। वहीं पटेश्वर मंदिर में आपको प्राचीन पेंटिंग, कलाकृति और खूबसूरत नक्काशी भी देखने को मिलती है।

वैदेही जलप्रपात
कोयम्बटूर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वैदेही जलप्रपात पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। वैदेही जलप्रपात पर जाकर आप शानदार झरनों और आसपास की सुंदरता को निहार सकते हैं। साथ ही यहां का शांत वातावरण आपको काफी सुकून का एहसास करा सकता है।

सिरुवानी जलप्रपात
सिरुवानी जलप्रपात कोयम्बटूर से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही सिरुवानी बांध का मनमोहक नजारा भी बेहद मनमोहक लगता है। इसके अलावा सिरुवानी में जाकर आप नीलगिरी ट्रेक और जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

कोवई कोंडट्टम
कोयम्बटूर की अपनी यात्रा के दौरान, आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए कोवई कोंडट्टम पार्क जा सकते हैं। इस पार्क में आप वाटर राइड, वेव पूल, एक्वा डांस, रॉक क्लाइम्बिंग, जॉइंट व्हील, वॉटर स्लाइड, मेरी गो राउंड, वॉटर फॉल्स और फूड स्टॉल का लुत्फ भी उठा सकते हैं।