×

Uttarakhand में मानसून (Monsoon) ने मचाया कहर

 

पहाड़ी इलाको में लगातार बरसात के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से लोग बेहाल हैं। उत्तराखंड में मॉनसून (Uttarakhand Monsoon) का मौसम बुरी तरह से कहर ढा रहा है। उत्तराखंड में लगातार बरसात होने के कारन बाढ़ और भूस्खलन की वजह से चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं उत्तराखंड में लगातार हो रहे कुदरत के कहर (Uttarakhand Monsoon ) की वजह से पिछले 7 दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर सरकार यातायात शुरू नहीं कर पाई है। इसके साथ ही बिहार में बाढ़ की स्थिति (Bihar Floods ) और भयानक होती जा रही है। बिहार में बाढ़ (Bihar Floods ) से अब तक 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके है, हालांकि रहत की बात ये है कि बिहार में पिछले 24 घंटो में से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

Uttarakhand Floods

कहाँ पर कितनी तबाही ?

भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड के चमोली में लगातार भूस्खलन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पहाड़ो का मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर गिर गया है जिसकी वजह से पिछले 7 दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है।बदरीनाथ-केदरनाथ मार्ग पर ऋषिकेश के आगे तोता घाटी में सात जगहों पर सड़कें खाई में तब्दील हो गई हैं। भूस्खलन की वजह से बदरीनाथ-हरिद्वार रोड बंद हो गया और वहां से गुजर रही गाड़ियां फंस गईं। वहीं ईराणी और झिंझी ग्राम पंचायत क्षेत्र में पैदल पुलिया गुरुवार देर रात बारिश के पानी में बह गई. लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। इसके साथ ही बता दे की उत्तराखंड  में शुक्रवार को 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

Bihar Floods

इन राज्यों में बारिश के आसार

वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों में असम, उत्तर प्रदेश , झारखण्ड, उत्तराखंड , कर्नाटक , हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्कि, मेघालय, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना हैं । इसके साथ ही पंजाब,जम्मू-कश्मीर दिल्ल-एनसीआर गुजरात,राजस्थान हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा,तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है.

Bihar Floods