IRCTC Dubai Tour Package: अहमदाबाद से दुबई का सफर, जानिए किराया, शेड्यूल और पूरा प्लान
अगर आप दुबई और अबू धाबी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का नया टूर पैकेज आपके लिए काम का हो सकता है। IRCTC ने 5 दिन और 4 रात का दुबई-अबू धाबी टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज में फ्लाइट, होटल में ठहरने से लेकर घूमने-फिरने और खाने तक की कई सुविधाएं शामिल हैं।इस टूर के जरिए यात्रियों को UAE की कई मशहूर जगहों को देखने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज की तारीख, कीमत और इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।
21 नवंबर से शुरू होगी यात्रा
IRCTC की जानकारी के मुताबिक, टूर की शुरुआत 21 नवंबर 2026 को अहमदाबाद से होगी। यात्री एयर अरेबिया की फ्लाइट से अहमदाबाद से शारजाह के लिए रवाना होंगे।
टूर का समापन 26 नवंबर 2026 को होगा। इसी दिन यात्री शारजाह से फ्लाइट के जरिए अहमदाबाद वापस लौटेंगे।
दुबई-अबू धाबी में इन जगहों पर घूमने का मौका
इस टूर पैकेज में दुबई की कई लोकप्रिय जगहों को शामिल किया गया है। यात्रियों को मिरेकल गार्डन, जुमेराह, बुर्ज अल अरब, गोल्ड सूक, स्पाइस सूक, डेजर्ट सफारी और दुबई म्यूजियम जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर और प्रसिद्ध शेख जायद ग्रैंड मस्जिद की भी यात्रा कराई जाएगी।
पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं
IRCTC के इस पैकेज में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं शामिल हैं। इनमें:
- अहमदाबाद-शारजाह और शारजाह-अहमदाबाद की इकोनॉमी क्लास रिटर्न फ्लाइट
- दुबई के 3-स्टार होटल में 4 रातों का ठहराव
- पूरे टूर के दौरान AC वाहन से ट्रांसफर और साइटसीइंग
- 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
- रोजाना 1 लीटर पानी की बोतल
- दुबई वीजा
- टूर गाइड/एस्कॉर्ट की सुविधा
- 70 वर्ष तक के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस
- टूरिज्म टैक्स
- GST
शामिल हैं।
कितना है टूर पैकेज का किराया?
पैकेज की कीमत कमरे की शेयरिंग के आधार पर अलग-अलग रखी गई है।
- ट्रिपल शेयरिंग: ₹92,200 प्रति व्यक्ति
- डबल शेयरिंग: ₹94,600 प्रति व्यक्ति
- सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹1,11,850
बच्चों के लिए भी अलग-अलग पैकेज उपलब्ध हैं।
- 5 से 11 साल के बच्चे, अतिरिक्त बेड के साथ: ₹90,900
- 5 से 11 साल के बच्चे, बिना बेड: ₹80,400
- 2 से 4 साल के बच्चे, बिना बेड: ₹45,300
एक ही पैकेज में फ्लाइट, होटल और घूमना
IRCTC के इस पैकेज की खास बात यह है कि यात्रियों को फ्लाइट और होटल की अलग-अलग बुकिंग के साथ घूमने की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी। पैकेज में रहने, आने-जाने, साइटसीइंग और कई अन्य सुविधाओं को शामिल किया गया है।हालांकि, बुकिंग करने से पहले यात्रियों को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर टूर की उपलब्धता, नियम, शर्तें और कीमतों की ताजा जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।