×

आप भी करना चाहते हैं दशहरा सेलिब्रेट, तो दिल्ली के आसपास ये जगह हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

 

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। भारत में दो दिन बाद दशहरे का त्यौहार मनाया जायेगा। ऐसे में पूरे ​देश में रावण दहन की तैयारीयां चल रहीं हैं। इस समय देशभर में नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि के अगले दिन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व दशहरा मनाया जाता है। वहीं कई लोग दशहरा के दिन हॉलिडे सेलिब्रेट करने आसपास की खूबसूरत जगहों पर जाते हैं। ऐसें में अगर आप भी दशहरा के दिन घूमने की सोच रहे हैं तो ये जगह परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। 

कसोल: दिल्ली के आसपास की जगहों में कसोल की गिनती शीर्ष में होती है। कसोल पार्वती नदी के किनारे स्थित है। हिमाचल प्रदेश में बसा यह खूबसूरत जगह पर्यटकों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप कसोल में न केवल धार्मिक यात्रा कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी उठा सकते हैं।

मांडवा: अगर आप एक दिन की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो मांडवा की सैर कर सकते हैं। यह जगह राजस्थान में स्थित है और यह खूबसूरत जगह दिल्ली से महज 230 किलोमीटर पर स्थित है। मांडवा खूबसूरत किलों, हवेलियां और भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। साथ में आप जोधपुर और उदयपुर की भी सैर कर सकते हैं।

अलवर: दिल्ली और उसके आसपास के पर्यटकों के लिए अलवर स्थित नीमराना पैलेस हॉलिडे स्पॉट के लिए पॉपुलर है। इस शहर में बाला किला भी है, जिसे अलवर किला भी कहा जाता है। राजा बख्तावर सिंह ने अलवर की सिटी पैलेस उर्फ ​​विनय विलास महल का निर्माण करवाया था। यह भी आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा, अलवर की अरावली पहाड़ियों में सरिस्का टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान है, जो शहर से महज कुछ दूर पर है। साथ ही भानगढ़ किला भी है, जिसे हॉंटेड प्लेस भी कहा जाता है। आप इन जगहों पर जा सकते हैं।