×

एडवेंचर के शौकीन इन जगहों पर लें हॉट एयर बैलून राइड का मजा

 

घूमने का नाम आते ही हर किसी के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान होती है। वहीं कुछ लोगों को शांत वातावरण में प्राकृतिक नजारों का मजा लेना पसंद होता है। वहीं कई लोग एडवेंचर व रोमांचक ट्रिप एन्जॉय करते हैं। इसमें किसी को ऊंचे पहाड़ों पर चेन लगाकर कूदना पसंद होता है। तो कई पैराग्साइडिंग का आनंद मनाते हैं। वहीं कई लोगों को बैलून राइड लेने में अलग ही मजा आता है। इसमें बड़े गुब्बारे से लटके एक चौकोर आकार के खाने में बैठ कर खुले आसमान की सैर की जाती है। इसमें ऊंचाई से पूरे शहर को देखने का अलग ही आनंद आता है। ऐसे में अगर आप भी हॉट एयर बैलून राइड लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको भारत की 3 खास जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप अपने ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

सोहना 
दिल्ली से करीब 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोहना हरियाणा का एक खूबसूरत शहर है। यहां की बैलून राइट पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ऐसे में दूर-दूर से लोग खासतौर पर सोहना में बैलून राइड का लुत्फ उठाने आते हैं।

जयपुर
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर अपने ऐतिहासिक किलो के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा हॉट बैलून राइड का मजा लेने के लिए भी पर्यटक जरूर आते हैं। आसमान में ऊंचाई पर पिंक सिटी जयपुर को देखने का अलग ही नजारा नजर आता है। आप यहां पर करीब 4 हजार फीट की ऊंचाई पर करीब 60 मिनट तक खुले आसमान में सैर कर सकते हैं।

आगरा
उत्तरप्रदेश में स्थित आगरा ताजमहल व अन्य ऐतिहासिक इमारतों से मशहूर है। यहां पर आप हॉट बैलून में आसमान की सैर करते हुए आगरा देखने का मजा ले सकते हैं। हर साल नवंबर महीने में यहां पर खासतौर पर बैलून राइड फेस्टिवल आयोजित होता है। इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।