×

अगर आप हैं खाने के शौकीन तो जरूर जाएं अहमदाबाद के इन रेस्तरां में

 

जयपुर।क्या आप अहमदाबाद घूमने जा रहे हैं और वहां के सबसे अच्छे कॉन्टिनेंटल और इटैलियन सर्व करने वाले होटलों को बारे में पता करना चाहते हैं तो घबराने की कोई बात नहीं हैं आज हम आपके लिए लाएं हैं अहमदाबाद के कुछ ऐसे रेस्तरां के बारे में जहां पर आपको बेस्ट इटेलियन और कॉन्टिनेंटल भोजन खाने को मिलेगा। इटैलियन भोजन के लिए आप टिनेलो चुन सकते हैं लेकिन अगर आप किफायती भोजन तलाश रहे हैं तो आप नीनीज किचन या फिर टर्कोइज विला चुन सकते हैं।

टिनेलो – यह रेस्तरां हयात रेजेंसी अहमदाबाद, 17, आश्रम रोड, उस्मानपुरा, अहमदाबाद 380014  में स्थित हैं। टिनेलो अहमदाबाद का प्रसिद्ध इटैलियन रेस्तरां है। सामान्य अंदरुनी सजावट और खुली रसोई (आप भोजन को बनते हुए देख सकते हैं) एक दिलचस्प अहसास कराती है। टिनेलों में इटली के प्रमुख इलाकों जैसे लीगुरिया और सिससी का स्थानीय भोजन भी परोसा जाता है।

फिलॉस्फी क्लब – यह रेस्तरां 8 सार्थिक, भूतल, गुलमोहर पार्क मॉल से आगे, रामदेवनगर, अहमदाबाद 380015 में स्थित हैं। यहां पर शाकाहारी भोजन परोसा जाता हैं। आप वेगन क्रीम चीज़, कार्टोफेलसलाट, (आलू की सलाद जो जर्मनी में काफी लोकप्रिय है) बाबा घानोश टोस्ट, हमस, क्रूडिट्स (एक तरह की फ्रांसीसी सलाद जो साबुत सब्जियों से तैयार की जाती है), कसावा चिप्स, पटाटा ब्रावास, टोफू स्टिक्स, मेडिटेरियन क्रीम टोमेटो सूप के साथ बर्गर, रेप्स, पिज्जा की भी जायेकदार श्रंखला मौजूद है। जिन लोगों को मीठा पसंद हैं उन्हे कैरेट केक जरूर चखना चाहिए।

जगरनॉट – यह रेस्तरां 100 फीट हेबतपुर रोड, सत्व विकास स्कूल के पास,थलतेज, अहमदाबाद 380054 में स्थित हैं। स्टेडियम की तरह की गई सजावट लोगों क ध्यान अपनी ओर खीचती हैं। यहां पर भारतीय भोजन, मेक्सिकन और इटैलियन भोजन मिलता हैं। बैठने की जगह के सामने ही फुटबॉल ग्राउंड है यहां बैठकर आप कई तरह के पास्ता, पिज्जा सैंडविच और बर्गर के मजे ले सकते हैं। जगरनॉट मीठे व्यंजनों के लिए काफी प्रसिद्ध है खासतौर पर चॉकलेट बकलावा, चीज़केक शॉट्स और चॉकलेट फॉन्डे।

नीनीज़ कीचन – यह रेस्तरां 12, फर्स्ट फ्लोर, कैम्पस कॉर्नर 2, प्रह्लाद नगर गार्डन के सामने, अहमदाबाद 380015  मे स्थित हैं। यहां पर कई इटैलियन व्यंजन जैसे कोका, पास्ता रोस्तो, पोटेटो पंच रोल, स्पाइस्ड कैरेट केक और कई तरह के पिज्जा (बार्बेक्यू पिज्जा का स्वाद जरूर चखें) , सलाद और स्वारमा के लिए यहां जरूर आएं। यहां पर शाकाहारी खाना परोसा जाता हैं।

टरेकोईज विला – यह विला  शैने-1 , डॉक्टर विक्रम साराभाई मार्ग, यूनिवर्सिटी एरिया, अहमदाबाद 380009  में स्थित हैं। यहां पर ग्राहकों के बैठने का काफी अच्छा प्रबंध किया गया हैं। यहां पर आप हाथ से बना पिज्जा और बर्गर मोरक्कन तजीन, पास्ता, रिसोटो, ब्रूसकेटेस, फॉन्ड्यू काफी लोकप्रिय है। भारतीय भोजन के अलावा टर्कोइज़ विला में इटैलियन, मैक्सिकन और लेबनीज़ भोजन के लिए भी जा सकते हैं। शांत और मनोरम माहौल इसके आकर्षण को और बढ़ाता है।