मैसूर में 1 दिन में करें इन 5 खूबसूरत जगहों की सैर, बार-बार आने का करेगा मन
ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, मैसूर दक्षिण भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। ऐसे में दक्षिण भारत आने वाले लोग मैसूर घूमना नहीं भूलते। हालांकि अगर आप भी मैसूर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ जगहों पर जाकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।कर्नाटक राज्य में स्थित मैसूर को देश की शाही विरासत का एक शानदार उदाहरण कहा जाता है। भव्य इमारतों से लेकर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों तक, सर्दियों में मैसूर की यात्रा बेहतरीन हो सकती है।
मैसूर पैलेस
मैसूर पैलेस की तुलना अक्सर आगरा के ताजमहल से की जाती है। पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में स्थित मैसूर पैलेस शाही वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है। वहीं, मैसूर पैलेस में हर शाम आयोजित होने वाला लाइट शो सैलानियों के बीच काफी मशहूर है।
सेंट फिलोमेना चर्च
मैसूर में स्थित सेंट फिलोमेना चर्च एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा चर्च है। कैथोलिक सेंट और रोमन कैथोलिक की याद में बना यह चर्च अपनी खूबसूरत नियो-गॉथिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। वहीं पर्यटकों को शाम के समय चर्च का नजारा बेहद पसंद आता है।
वृंदावन उद्यान
मैसूर के प्रसिद्ध बांध कृष्णराज सागर बांध के नीचे खूबसूरत वृंदावन गार्डन भी मौजूद है। साल 1927 में बना यह गार्डन करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है। दूसरी ओर, शाम को आयोजित बॉटनिकल गार्डन, डिजाइनर फव्वारे और म्यूजिकल फाउंटेन शो वृंदावन गार्डन के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।
त्रिनेस्वरस्वामी मंदिर
मैसूर स्थित त्रिनेस्वरस्वामी मंदिर का नाम देश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। मैसूर किले के बाहर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। वहीं मंदिर की भव्य वास्तुकला इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।
जगनमोहन पैलेस
जगनमोहन पैलेस की गिनती मैसूर की मशहूर शाही इमारतों में होती है। साल 1861 में बना यह आलीशान महल दक्षिण भारत में काफी मशहूर है। वहीं जगनमोहन पैलेस में मौजूद गैलरी का नाम देश के सबसे बड़े कला संग्रह में शामिल है।