×

इंदौर के टॉप-10 सबसे फेमस घूमने वाली जगह, एक बार जरूर जाइये यहां, जानिए

 

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को मिनी मुंबई का दर्जा यूं ही नहीं मिला है। यह शहर कभी नहीं रुकता। यहां कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल मिल जाएंगे। खान और सरस्वती नदी के संगम स्थल यह शहर सबसे प्रसिद्ध शहरों में आता है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ किन जगहों पर जा सकते हैं.. हम आपको बताते हैं... तो चलिए शुरू करते हैं....

इंदौर का लालबाग पैलेस
इंदौर में स्थित इस ऐतिहासिक महल का निर्माण होल्कर राजवंश ने करवाया था। नदी तट पर स्थित यह महल भव्य विरासत को दर्शाता है। इस महल को अब एक संग्रहालय में बदल दिया गया है जिसमें होलकर राजवंश के सिक्कों और कुछ सुंदर कलाकृतियों को संरक्षित किया गया है। इसे देखने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। लालबाग पैलेस इंदौर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ आप जा सकते हैं।

इंदौर का राजवाड़ा पैलेस
इस महल का निर्माण होलकर शासकों ने करवाया था। जिसकी वास्तुकला देखने लायक है। इंदौर की पहचान भी इसी महल से है। इसके अंदर एक खूबसूरत बगीचा भी है। इसके साथ ही रानी देवी अहिल्या बाई की मूर्ति, एक कृत्रिम झरना और फव्वारे हैं। अगर आप इंदौर आए हैं तो यहां एक बार जरूर आएं।

इंदौर का प्रसिद्ध कांच का मंदिर
इसके अलावा इंदौर में एक जैन मंदिर भी स्थित है, जो पूरी तरह कांच का बना है। यह मंदिर न केवल जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है, बल्कि मंदिर की नक्काशी भी देखने लायक है। अगर आपकी धार्मिक आस्था नहीं है तो भी आप यात्रा के दौरान इस जगह के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

इंदौर के बड़ा गणपति
बड़ा गणपति मंदिर इंदौर के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। जो हिन्दू धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इस मंदिर में भगवान गणेश की 25 फीट की मूर्ति स्थापित है। जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

इंदौर का अन्नपूर्णा मंदिर
इंदौर के प्रमुख मंदिरों में से एक यह मंदिर अन्न की देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है। यहां मंदिर में देवी के अलावा काल भैरव और हनुमान जी की भी मूर्तियां मौजूद हैं। इस मंदिर का प्रवेश द्वार हाथियों की 4 खूबसूरत मूर्तियों से बना है।

इंदौर चिड़ियाघर
अगर आप जंगली जानवरों से प्यार करते हैं। तो आपको इंदौर के चिड़ियाघर जरूर जाना चाहिए। यहां कई तरह के जंगली जानवर और पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यहां शेर, हिरण, बंदर, रीछ, सांप आदि शामिल हैं। आप यहां परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

इंदौर का सर्राफा बाजार
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं तो सर्राफा बाजार जरूर जाएं। यहां आपको कई तरह के लजीज व्यंजन बेहद किफायती दामों में मिल जाएंगे। यहां परिवार के साथ अच्छा समय बिताया जा सकता है।

इंदौर की चोखी ढाणी
अगर आप मालवा में राजस्थानी संस्कृति देखना चाहते हैं तो चोखी ढाणी जरूर जा सकते हैं। इसके अंदर पहुंचने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप राजस्थान में हैं। यहां गाना, डांस और खान-पान बिल्कुल राजस्थान जैसा है।

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर
इंदौर के खजराना में गणेश मंदिर का निर्माण होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई ने 1735 में करवाया था। खजराना गणेश मंदिर परिसर में 33 छोटे-बड़े मंदिर बने हुए हैं। यहां भगवान राम, शिव, मां दुर्गा, साईं बाबा, हनुमान जी समेत कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं। अगर आप इंदौर में हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

मेघदूत उद्यान
मेघदूत गार्डन इंदौर के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक है। कपल्स के लिए छुट्टियां बिताने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। बता दें कि यह इंदौर का सबसे पुराना गार्डन भी है। मेघदूत गार्डन पलासिया से लगभग 4 किमी दूर इंदौर शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। इस गार्डन का 2001 में जीर्णोद्धार किया गया था। बता दें कि कपल्स इस गार्डन में पेड़ों की छांव के नीचे दिल से दिल की बातें करने आते हैं। यहां आप अपनी सालगिरह मना सकते हैं।