वीकेंड पर मुंबई के आसपास घूमने के लिए ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
ट्रेवल न्यूज़ डेस्क, मुंबई को आर्थिक राजधानी कहा जाता है। वहीं, मुंबई बॉलीवुड के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस खूबसूरत शहर में कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। मुंबई में हर मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वहीं, मुंबई के आसपास कई रमणीय पर्यटन स्थल हैं। अगर आप वीकेंड पर मुंबई घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में सबकुछ-
अलीबाग
अगर आप वीकेंड पर मुंबई घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अलीबाग घूमने जा सकते हैं। यह खूबसूरत शहर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। मुंबई से अलीगढ़ की दूरी महज 30 किलोमीटर है। अलीगढ़ में आप दर्शनीय स्थलों की यात्रा और फोटोशूट के लिए शिवाजी मेमोरियल, बीच और कोलाबा किले की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, देव दर्शन के लिए कोलाबा किले में स्थित गणेश मंदिर जा सकते हैं।
इगतपुरी
सप्ताहांत की छुट्टी के लिए इगतपुरी मुंबई के आसपास एक आदर्श स्थान है। यह खूबसूरत शहर मुंबई से 120 किलोमीटर दूर है। मुंबई से सड़क मार्ग द्वारा 2 घंटे में इगतपुरी पहुंचा जा सकता है। प्रसिद्ध पश्चिमी घाट इसी मार्ग पर है। इगतपुरी में प्रसिद्ध धम्मगिरी कैंप है। फोटोशूट के लिए आप इगतपुरी के म्यांमार गेट जा सकते हैं।
कामशेत
खूबसूरत पर्यटन स्थल कामशेत के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मुंबई से कामशेत की दूरी महज 100 किलोमीटर है। कामशेत की यात्रा के लिए जनवरी एक आदर्श महीना है। इस खूबसूरत शहर में घूमने की कुछ जगहें पवना झील, शिंदे वाडी हिल्स, भैरी और बेडसा गुफाएं हैं। दोस्तों के साथ घूमने के लिए आप कामशेत जा सकते हैं।
कर्जत
वीकेंड आउटिंग के लिए कर्जत जा सकते हैं। मुंबई से कर्जत की दूरी महज 60 किलोमीटर है। यह खूबसूरत शहर रायगढ़ जिले में भी है। उल्हास नदी इस शहर से होकर गुजरती है। दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कर्जत आते हैं। आप एक दिन की ट्रिप पर कर्जत जा सकते हैं।
लोनावाला
वीकेंड ट्रिप पर लोनावाला जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। खासकर बारिश के दिनों में लोनावला की खूबसूरती और बढ़ जाती है। खंडाला इस हिल स्टेशन के पास है। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ लोनावाला घूमने जा सकते हैं।