×

5000 साल पुराने दुनिया के वो सबसे खतरनाक मंदिर जिनका सूर्यास्त के बाद नहीं लिया जाता नाम,जाने क्या है पूरा माजरा 

 

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,दुनिया का करीबन हर देश किसी ना किसी रहस्य से घिरा हुआ है। ऐसी खौफनाक और मिस्टीरियस जगहों के बारे में जान कर इंसान यकीनन सोच में पड़ जाता है और यही सोचता है आखिर हुआ तो हुआ कैसे। आपने पेरू में स्थित नाज़का लाइन्स, स्कॉटलैंड में मौजूद लॉक नेस जैसी कई अनोखी और रहस्यमयी प्लेसेस के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन कभी भारत के पडोसी देश नेपाल की मिस्टीरियस जगहों के बारे में सुना है?यहां मौजूद आर्य घाट और देवी घाट को लेकर कई कहानियां सुनाई जाती हैं, ऐसा कहा जाता है यहां लोग आधी रात में सफेद कपड़े में घूमने लगते हैं। यही वजह है, सूरज ढलते ही यहां लोग जाने से थर्राते हैं। चलिए आपको नेपाल की इन जगहों के बारे में बताते हैं।

​आर्य घाट, पशुपतिनाथ मंदिर 
जब-जब नेपाल की अनोखी, रहस्यमयी और खौफनाक जगहों की बात आती है, तो सबसे पहले नंबर पर पशुपतिनाथ मंदिर के पास स्थित आर्य घाट का नाम आता है। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के लोगों के साथ-साथ भारत वासियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां रोजाना हजारों में लाखों लोग शव जलाने के लिए आते हैं।

​आर्य घाट की अनोखी कहानी ​
आर्य घाट की रहस्यमयी कहानी बहुत ही दिलचस्प है, इस घाट के बारे में कहते हैं, यहां रोजाना दर्जनों से ज्यादा लोग अपने परिवार का दाह-संस्कार करने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां आधी रात में लोगों के बात करने की आवाजें और चीखने की आवाजें आती हैं। ये घाट सूरज के ढलते ही खौफनाक मंजर में बदल जाता है। हर तरफ सन्नाटा होने की वजह से ये जगह और भी ज्यादा डरावनी लगती है। आर्यघाट को लेकर कहते हैं यहां घाट के आसपास सफेद कपड़ों में कुछ लोग घूमते हैं।

​देवी घाट, चितवन
नेपाल की दूसरी रहस्यमयी जगह चितवन में स्थित देवी घाट मानी जाती है। पशुपतिनाथ मंदिर मंदिर की तरह ही देवी घाट भी हिन्दुओं की संस्कृति और धर्म का पवित्र केंद्र बना हुआ है। यहां भी हर साल लाखों में लोग घूमने के लिए आते हैं।

​देवीघाट की भी है मिस्टीरियस कहानी ​
आर्यघाट को लेकर कहानी बेहद ही डरावनी है, कहते हैं साल 2009 में यहां एक व्यक्ति की खोपड़ी पाई गई थी। इस घटना के बाद से इस जगह को भूतिया स्थानों की लिस्ट में गिना जाने लगा। लोगों का मानना है कि आधी रात के समय में यहां कई महिलाएं नाचती भी हैं। जब महिलाएं नाचती हैं, तो आसपास आग भी जलने लगती है। इन गतिविधियों के चलते रात में ये जगह बेहद डरावनी हो जाती है।