उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में घूमने लायक 5 सबसे बेहतरीन जगहें, आप भी तैयार करें ट्रिप प्लान
क्या आप हमेशा अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करने के मौके ढूंढते रहते हैं? क्या आपको भी घूमने का शौक है? अगर हाँ, तो आप उत्तर प्रदेश में मौजूद इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। आप इन जगहों पर परिवार के सदस्यों, दोस्तों या अकेले भी जा सकते हैं। आइए उत्तर प्रदेश में मौजूद कुछ ऐसे ही टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानते हैं।
वाराणसी - उत्तर प्रदेश में मौजूद वाराणसी में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। गंगा के घाटों से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक, घूमने के लिए कई जगहें हैं। आपको कम से कम एक बार इस स्पिरिचुअल शहर को एक्सप्लोर करने का प्लान ज़रूर बनाना चाहिए।
आगरा - क्या आप कभी आगरा गए हैं? अगर नहीं, तो अपने पार्टनर के साथ एक बार आगरा ज़रूर जाएँ। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। आगरा में मौजूद ताजमहल को देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। यहाँ, आप आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मथुरा-वृंदावन - क्या आपने अभी तक भगवान कृष्ण की जन्मभूमि नहीं देखी है? आपको मथुरा-वृंदावन ज़रूर जाना चाहिए। मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर और निधिवन जैसी जगहें बहुत मशहूर हैं।
लखनऊ - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। अगर आप लखनऊ घूमने का प्लान बनाते हैं, तो आपको इमामबाड़ा, रूमी दरवाज़ा और लखनवी नवाबों की संस्कृति देखने का मौका मिलेगा।
अयोध्या - भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के अलावा घूमने के लिए और भी कई जगहें हैं। आपकी जानकारी के लिए, अयोध्या में राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू नदी का किनारा, कनक भवन और राम की पैड़ी घूमी जा सकती हैं।