×

Smita Patil Death Anniversary: हिंदी सिनेमा की वो दिग्गज अभिनेत्री जिनकी मौत के बाद रिलीज हुई 15 फिल्में, जानिए इनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

 

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क!! बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल उन एक्ट्रेसेस में रही हैं, जो अपनी आंखों से अदाकारी करती थीं। स्मिता ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रोमांटिक रोल्स के साथ स्मिता ने कई गंभीर किरदारों को भी पर्दे पर जिया है। दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली स्मिता पाटिल की आज पुण्यतिथि हैं। आज ही के दिन यानी 13 दिसंबर 1986 को उनका निधन हो गया था। स्मित ने महज 31 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आइए उनकी डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको बताते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

सांवला रंग, तीखे नैन और उम्दा अदाकारी, शायद ये परिभाषाएं हिंदी सिनेमा की काबिल अभिनेत्री स्मिता पाटिल (Smita Patil) के लिए कम पड़ जाए। स्मिता ने भले ही महज 31 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उन्होंने इतनी सी उम्र में इतना नाम कमाया कि उनकी जगह कोई भी नहीं ले पाएगा। स्मिता पाटिल के न्यूज रीडर से एक्ट्रेस बनने तक का सफर बहुत ही खूबसूरत रहा, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में बहुत उथल-पुथल रही। स्मिता की लाइफ एक फिल्म की तरह थी, जिसके कई दिलचस्प पहलू हैं। जानिए स्मिता पाटिल की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से...

निधन के बाद रिलीज हुई थी 15 फिल्में

स्मिता पाटिल ने महज 12 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी, मराठी, गुजराती, मलयालम सहित करीब अस्सी से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं स्मिता ने करियर शुरू करने के महज चार सालों में ही अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीत लिया था। उन्हें साल 1977 में फिल्म 'भूमिका' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके तीन साल बाद फिर स्मिता को फिल्म 'चक्र' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। वहीं वो  फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। साल 1985 में स्मिता को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। आपको बता दें कि स्मिता के निधन के बाद भी उनकी 15 से ज्यादा फिल्में रिलीज़ हुई थीं। ये बात कम लोग ही जानते हैं।

लिव-इन में रहने पर हुई आलोचना

स्मिता पाटिल की जीवनी लिखने वाली फेमस राइटर मैथिली राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्मिता को वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हो गया था जिसकी वजह से उनका निधन हुआ। वहीं स्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। यही नहीं एक्ट्रेस पर एक शादीशुदा एक्टर का घर तोड़ने का आरोप भी लग चुका है। दरअसल, स्मिता और बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर संग उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। उस वक्त राज शादीशुदा थे। इसी वजह से सबके सामने आई तो स्मिता को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। बात यहां तक बढ़ गई थी कि राज के घर वालों ने उन्हें परिवार या फिर स्मिता में से किसी एक को चुनने को कहा। इसके बाद राज ने नादिरा को छोड़कर स्मिता को चुना और वो उनके साथ रहने चले गए। स्मिता और राज उस दौर में लिव इन रहते थे। बाद में दोनों ने शादी कर ली। राज बब्बर के दो बेटे हैं। एक उनकी पहली पत्नी नादिरा से आर्य बब्बर और स्मिता से प्रतीक बब्बर।

बचपन से एक्टिंग में रही दिलचस्पी

17 अक्टूबर 1955 को जन्मीं स्मिता पाटिल के पिता महाराष्ट्र के नेता शिवाजीराव गिरधर पाटिल थे और मां सोशल वर्कर थीं, जिनका नाम विद्याता पाटिल था। बचपन से ही स्मिता की दिलचस्पी एक्टिंग में थी। वह ड्रामा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया करती थीं।

एक्टिंग से पहले करती थीं ये काम 

स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत न्यूजकास्टर के रूप में की थी। फिर 70 के दशक में वह डीडी नेशनल में न्यूजरीडर के तौर पर काम करती थीं। बस इसी दौरान स्मिता पर नजर पड़ी उस वक्त के दिग्गज फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की। श्याम ने उन्हें अपनी फिल्म 'चरणदास चोर' में कास्ट किया और यहां से स्मिता का फिल्मी करियर शुरू हुआ।

इस फिल्म ने बदली किस्मत

स्मिता पाटिल के करियर में मील का पत्थर साबित हुई 'मंथन'। इस फिल्म ने एक्ट्रेस की किस्मत पलट दी। वुमन सेंट्रिक फिल्म में स्मिता की उम्दा अदाकारी ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया। यहां से स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने की ओर आगे बढ़ीं।

मौत के बाद दुल्हन की तरह सजी थीं स्मिता

स्मिता पाटिल की मौत के बाद उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। दीपक ने बताया था कि मरने से पहले 'स्मिता पाटिल का करती थीं कि दीपक जब मैं मर जाउंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना’। मृत्यु के बाद अंतिम इच्छा के मुताबिक, स्मिता को सुहागन की तरह सजाया गया।

स्मिता पाटिल पर लगा घर तोड़ने का आरोप

स्मिता पाटिल की पर्सनल लाइफ उथल-पुथल से भरी रही। उन्हें एक ऐसे शख्स से प्यार हुआ, जो शादीशुदा था। राज बब्बर के साथ स्मिता के अफेयर ने खूब लाइमलाइट बटोरी। राज ने स्मिता के लिए अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था और स्मिता के साथ लिव-इन में भी रहने लगे थे। राज के साथ रिश्ते में रहने के चलते स्मिता को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। उन्हें होम-ब्रेकर तक कहा गया। 

कैसे हुई स्मिता पाटिल की मौत?

स्मिता पाटिल ने अपने करियर में करीब 80 फिल्मों में काम किया और आगे एक खूबसूरत जर्नी बाहें फैलाकर खड़ी थी, लेकिन एक हादसे ने उनकी जान ले ली। दरअसल, बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद स्मिता को वायरल इन्फेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से 13 दिसंबर 1986 को एक्ट्रेस ने महज 31 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

स्मिता पाटेल की चर्चित फिल्में

  • मंथन
  • भूमिका
  • आक्रोश
  • चक्र
  • नमक हलाल
  • बाजार
  • शक्ति
  • अर्थ
  • अर्ध सत्य
  • मंडी
  • आज की आवाज
  • मिर्च मसाला
  • अमृत
  • वारिस

स्मिता पाटिल के अवॉर्ड्स

  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड मराठी
  • पद्म श्री