Renuka Singh Saruta Birthday भारतीय महिला राजनीतिज्ञ रेणुका सिंह सरूता के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय
Jan 5, 2024, 07:35 IST
छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क !! रेणुका सिंह सरुता (अंग्रेज़ी: Renuka Singh Saruta, जन्म- 5 जनवरी, 1964, कोरिया ज़िला, छत्तीसगढ़) भारतीय महिला राजनीतिज्ञ हैं। उनका सम्बंध भारत के राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से है। मोदी मंत्रिमण्डल में रेणुका सिंह सरुता केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री बनाई गई हैं। वे सरगुजा से लोकसभा सांसद हैं।
- रेणुका सिंह दो बार विधायक रह चुकी हैं।
- उनकी पहचान एक तेज तर्रार छवि वाली आदिवासी नेता के रूप की है।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश से पहली बार निर्वाचित सांसद रेणुका सिंह को अपनी टीम में जगह दी है।
- लोकसभा चुनाव, 2019 में भाजपा ने रेणुका सिंह को टिकट दिया था। तेजतर्रार आदिवासी नेता की छवि वाली रेणुका सिंह का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह से था। रेणुका ने खेलसाय को डेढ़ लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।