Preeti Ganguly Birthday हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय
May 17, 2024, 06:40 IST
प्रीति गांगुली (अंग्रेज़ी: Preeti Ganguly, जन्म: 17 मई, 1953, मुम्बई; मृत्यु: 2 दिसम्बर, 2012, मुम्बई) हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड में कई कॉमिक भूमिकाएं निभाई थीं।
सक्षिप्त परिचय
- प्रीति गांगुली का जन्म 17 मई, 1953 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था।
- वह प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता अशोक कुमार और शोभा देवी की बेटी थीं।
- गायक किशोर कुमार और अभिनेता अनूप कुमार उनके चाचा थे।
- रूपा गांगुली और अरुप गांगुली उनके भाई-बहन हैं।
- वह बेहद प्रतिभाशाली थीं और कॉमेडी भूमिकाओं में बहुत अच्छी तरह से प्रदर्शन करती थीं।
- 1993 में उन्होंने अपने पिता 'अशोक कुमार की अकादमी ऑफ़ नाटक कला' के नाम पर एक अभिनय स्कूल की शुरुआत की।
- प्रीति गांगुली का निधन 2 दिसंबर, 2012 को मुंबई में हो गया।
मुख्य फ़िल्में
प्रीति गांगुली की मुख्य फ़िल्में इस प्रकार हैं-
- तुम हो ना (2005)
- आशिक बनाया आपने (2005)
- उत्तर दक्षिण (1987)
- सुपरमैन (1987)
- प्यार के काबिल (1987)
- वक्त की दीवार (1981)
- बंदिश (1980)
- थोड़ी सी बेवफाई (1980)
- झूठा कहीं का (1979)
- दामाद (1978)
- अनमोल तस्वीर (1978)
- खट्टा मीठा (1978)
- तृष्णा (1978)
- दिल्लगी (1978)
- आहूति (1978)
- अनुरोध (1977)
- बालिका बधू (1976)
- रानी और लालपरी (1975)
- परिणय (1974)