×

Prakesh Singh Badal Birthday सरपंच से सीएम बनने तक का कुछ ऐसा रहा प्रकाश सिंह बादल का पूरा राजनीतिक सफर

 

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के फाजिल्का के अबुल खुराना गांव में हुआ था। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर 1947 में शिरोमणि अकाली दल (SAD) पार्टी के सदस्य के रूप में शुरू किया। वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे। प्रकाश सिंह बादल ने सबसे पहले 1970 से 1971 तक, फिर 1977 से 1980 तक, फिर 1997 से 2002 तक, 2007 से 2012 तक और 2012 से 2017 तक कुल 5 बार पंजाब के सीएम का पद संभाला।

प्रकाश सिंह बादल लोकसभा के सदस्य भी रहे, 1977 में उन्होंने प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय कृषि एवं सिंचाई मंत्री का कार्यभार संभाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रकाश सिंह बादल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. 1952 में उन्होंने सबसे कम उम्र में सरपंच बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। फिर 1970 में वह सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने.

2012 में प्रकाश सिंह बादल सबसे उम्रदराज सीएम बने। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वह सबसे उम्रदराज उम्मीदवार थे। हालांकि बादल यह चुनाव हार गये. यह 13वां विधानसभा चुनाव था.