×

Nandini Satpathy Birthday भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय
 

 

नंदिनी सत्पथी (अंग्रेज़ी: Nandini Satpathy; जन्म- 9 जून, 1931, कटक, उड़ीसा; मृत्यु- 4 अगस्त, 2006, भुवनेश्वर) भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा लेखिका थीं। वे जून, 1972 से दिसम्बर, 1976 तक उड़ीसा राज्य की मुख्यमंत्री रही थीं।

  • नंदिनी सत्पथी का जन्म 9 जून, 1931 को उड़ीसा के कटक ज़िले में हुआ था।
  • इनका पिता का नाम कालिंदी चरण पाणिग्रही था। नंदिनी जी अपने पिता की सबसे बड़ी पुत्री थीं।
  • नंदिनी के चाचा भगवती चरण पाणिग्रही ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की उड़ीसा शाखा की स्थापना की थी।
  • देवेन्द्र सत्पथी के साथ नंदिनी जी का विवाह हुआ था। वे सुपर्णो सत्पथी तथा तथागत सत्पथी की माता थीं।
  • भारत के प्रमुख राजनैतिक दल 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' से नंदिनी सत्पथी जुड़ी हुई थीं।
  • देश की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञों में नंदिनी सत्पथी का नाम लिया जाता है। वे 14 जून, 1972 से 16 दिसम्बर, 1976 तक उड़ीसा राज्य की मुख्यमंत्री रहीं।