×

Laldenga Birthday मिज़ो राष्ट्रवादी लालडेंगा के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय
 

 

लालडेंगा (अंग्रेज़ी: Laldenga, जन्म- 11 जून 1927, असम; मृत्यु- 7 जुलाई 1990, लंदन) मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो 21 अगस्त 1986 से 7 सितंबर 1988 तक मिज़ोरम राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। 'मिज़ो नेशनल फ्रंट' के संस्थापक लालडेंगा थे।

  • लालडेंगा की अगुवाई में 'मिज़ो नेशनल फ्रंट' ने भारत सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता के लिए 20 साल लंबी छापामार लड़ाई लड़ी। इसके बाद केंद्र के साथ 1986 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 30 जून 1986 को भारत सरकार और मिज़ो विद्रोहियों के बीच 'मिज़ोरम समझौता' हुआ था।
  • लालडेंगा को भारत पूर्व के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के आदेश पर जेल में बंद किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल ने लालडेंगा का मुकदमा लड़ा और उन्हें बाहर निकालने में सफल रहे।
  • स्वराज कौशल ने हालांकि न केवल लालडेंगा को रिहा कराया बल्कि उन्होंने बाद में मिज़ो विद्रोहियों और सरकार के बीच होने वाले समझौते में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी कोशिशों की वजह से ही 30 जून, 1986 को 'मिज़ोरम समझौता' हुआ। मिज़ो नेशनल फ्रंट अब एक क्षेत्रिय राजनीतिक दल है।
  • मिज़ोरम भारतीय संघ का 20 फ़रवरी 1987 को 23वां राज्य बन गया था।