Jigme Khesar Namgyel Wangchuck Birthday भूटान के पाँचवें राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक के जन्मदिन पर जानें इनके बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स
Feb 21, 2024, 07:25 IST
इतिहास न्यूज़ डेस्क !!! जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (अंग्रेज़ी: Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, जन्म: 21 फ़रवरी, 1980) भूटान के पाँचवें राजा हैं। वह सबसे कम उम्र में भूटान के राजा बनने वाले व्यक्ति हैं। वे वांगचुक वंश के मुखिया हैं।
- जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का जन्म काठमांडू, नेपाल में हुआ।
- जिग्मे खेसर किसी भी देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्राध्यक्ष हैं।
- वे भूटान के राजा जिग्मे सिंघे वांगचुक एवं उनकी तीसरी पत्नी रानी अशी के सबसे बडे़ पुत्र हैं।
- जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा भूटान में ही पूर्ण की और फिर विदेशों में फिलिप्स एकेडमी (एंडोवर), कसिंग एकेडमी एवं व्हीटॉन कॉलेज मैसाचुएटस, अमरीका में शिक्षा ग्रहण करने गये।
- अमरीका के बाद उन्होंने इंग्लैंड के मैग्डालेन कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की।