×

Hari Deo Joshi Death Anniversary राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री हरी देव जोशी की पुण्यतिथि पर जानें इनके अनसुने किस्से

 

इतिहास न्यूज डेस्क !! हरी देव जोशी (अंग्रेज़ी: Hari Deo Joshi, जन्म- 17 दिसंबर, 1920; मृत्यु- 28 मार्च, 1995) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे। वे तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। बाद में वह असम तथा मेघालय के राज्यपाल भी रहे।

  • भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी हरी देव जोशी का जन्म खांदू नामक गाँव, बांसवाड़ा, राजस्थान में हुआ था।
  • स्वतंत्रता के बाद 1952 में उनका प्रवेश राजनीति में हुआ। तब से वे 10 बार राज्य विधानसभा का चुनाव लड़े और हर बार विजयी रहे।
  • सबसे पहले 1952 में हरी देव जोशी ने डूंगरपुर से चुनाव जीतने की शुरुआत की। इसके बाद 1957 में घाटोल से और बाक़ी 8 बार बांसवाड़ा से निर्वाचित हुए।
  • हरी देव जोशी तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे-
  • 11 अक्टूबर, 1973 से 29 अप्रॅल, 1977 तक
  • 10 मार्च, 1985 से 20 जनवरी, 1988 तक
  • 4 दिसंबर, 1989 से 4 मार्च, 1990