लॉ की डिग्री के बगैर भारत के 10वें CJI बन गए थे जस्टिस कैलाश नाथ वांचू, वीडियो में जानें कैसे ?
कैलाश नाथ वांचू (अंग्रेज़ी: Kailas Nath Wanchoo, जन्म- 26 फ़रवरी, 1903; मृत्यु- 14 अगस्त, 1988[1]) भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे। वे 12 अप्रैल, 1967 से 24 फ़रवरी, 1968 तक इस पद पर रहे।
भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे कैलाथ नाथ वांचू का जन्म 26 फ़रवरी सन 1903 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
वे पृथ्वी नाथ वांचू तथा बिशेन वांचू की संतान थे।
उन्होंने पंडित पिर्थि नाथ हाईस्कूल, कानपुर; मुइर सेंट्रल कॉलेज, इलाहाबाद और वाधम कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड से शिक्षा प्राप्त की थी।
कैलाश नाथ वांचू 12 अप्रैल, 1967 देश के मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त हुए थे। उन्हें सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था।