×

Darbara Singh Birthday पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय

 

राजनीति न्यूज डेस्क !!! दरबारा सिंह (अंग्रेज़ी: Darbara Singh, जन्म- 10 फ़रवरी, 1916, जालंधर; मृत्यु- 10 मार्च, 1990, चंडीगढ़) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। वह 6 जून, 1980 से 10 अक्टूबर, 1983 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

<a href=https://youtube.com/embed/GMA4AdYhrdE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/GMA4AdYhrdE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

  • सरदार दरबारा सिंह का जन्म जंडियाला मंजकी नामक स्थान पर, पंजाब के जालंधर ज़िले में हुआ था।
  • उनके पिता का नाम सरदार दलीप सिंह जौहल था, जो एक समृद्ध जाट ज़मींदार परिवार से थे।
  • दरबारा सिंह सिंह ने खालसा कॉलेज, अमृतसर में शिक्षा प्राप्त की थी।
  • वह 1942 और 1945 के बीच भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण जेल भी गए।
  • सन 1946 में फिर से दरबारा सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वावधान में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े।