Bhagwat Jha Azad Birthday बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगवत झा आज़ाद के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय
भगवत झा आज़ाद (अंग्रेज़ी: Bhagwat Jha Azad, जन्म- 28 नवंबर, 1922; मृत्यु- 4 अक्टूबर, 2011) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। वह 14 फ़रवरी 1988 से 10 मार्च 1989 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
बिहार की सीमा से बिल्कुल सटा है झारखंड का गोड्डा लोकसभा क्षेत्र। इसके कई इलाके तो बिहार के दायरे में इस कदर घुले-मिले हैं कि यहां के लोगों का मिजाज भी झारखंडी होने के बजाए बिहारीपन-सा ही है। छह विधानसभा महगामा, गोड्डा, पोडैयाहाट, देवघर, मधुपुर और जरमुंडी में समाहित गोड्डा लोकसभा की भौगोलिक स्थिति के साथ यहां का सामाजिक तानाबाना भी विशिष्ट है। महगामा विधानसभा का दायरा बिहार की सीमा को छूता है। इसी विधानसभा के बिहार सीमा से सटा गांव है कसबा। इसी गांव के मूल निवासी थे भगवत झा आज़ाद, जिन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने का गाैरव मिला।
अपने जमाने में बिहार की राजनीति में शेरे बिहार कहेे जाने वाले भगवत झा आज़ाद गोड्डा के पहले सांसद थे। उनकी राजनीतिक बुलंदी से गोड्डा को भी पहचान मिली थी।