Senayangba Chubatoshi Jamir Birthday वीडियो में देखें भारतीय राजनीतिज्ञ एस. सी. जमीर का राजनीतिक सफरनामा
Oct 17, 2024, 07:42 IST
एस. सी. जमीर (अंग्रेज़ी: Senayangba Chubatoshi Jamir, जन्म- 17 अक्टूबर, 1931) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं। वह नागालैंड के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री रहे हैं।
- एस. सी. जमीर भारतीय राज्य ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के राज्यपाल रह चुके हैं।
- उन्होंने 9 मार्च, 2013 को ओडिशा के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था।
- एस. सी. जमीर चार बार नागालैंड के मुख्यमंत्री रहे-
- 18 अप्रैल, 1980 से 5 जून, 1980 तक
- 18 नवम्बर, 1982 से 28 अक्टूबर, 1986 तक
- 26 जनवरी, 1989 से 10 मई, 1990 तक
- 22 फ़रवरी, 1993 से 6 मार्च, 2003 तक