×

Shripad Amrit Dange Birthday भारतीय राजनीतिक श्रीपाद अमृत डांगे के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय, वीडियो में देखें कैसा रहा इनका राजनीतिक सफर

 

श्रीपाद अमृत डांगे (अंग्रेज़ी:Shripad Amrit Dange, जन्म: 10 अक्टूबर 1899; मृत्यु: 22 मई 1991) का भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। श्रीपाद अमृत डांगे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

<a href=https://youtube.com/embed/pAXCDu2q9N8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pAXCDu2q9N8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

श्रीपाद अमृत डांगे बम्बई, महाराष्ट्र के रहने वाले थे तथा उन्होंने भारत में समाजवादी विचारों के प्रसार करने के लिए 'द सोशलिस्ट' नामक समाचार पत्र प्रकाशित करना प्रारम्भ किया।
उन्होंने मज़दूरों में चेतना जाग्रत की तथा उन्हें अपने हितों के लिए संघर्ष करते हुए प्रोत्साहित किया।
श्रीपाद अमृत डांगे द्वितीय और चौथी लोकसभा के सदस्य चुने गये।
कानपुर षडयंत्र केस के तहत जिन 4 समाजवादी नेताओं पर मुकदमा चलाया गया था, उनमें डांगे भी सम्मिलित थे। इसके अंतर्गत उन्हें 4 वर्ष की सज़ा दी गई।
उन्होंने 'गांधी व लेनिन' नामक पुस्तक भी लिखी, जिसमें इन दोनों नेताओं तथा उनके विचारों का तुलनात्मक विश्लेषण किया जाता है।