×

Anil Kapoor Birthday: संघर्षों से भरा रहा अनिल से मिस्टर इंडिया बनने का सफर, 67 की उम्र में 25 साल के एक्टर इसके आगे फेल

 

बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम अभिनेता हैं जो बढ़ती उम्र में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। इन्हीं में से एक हैं 80 के दशक के एक्टर जो आज भी अपने बिंदास अंदाज से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. 67 साल की उम्र में भी यह एक्टर किसी 25 साल के एक्टर से कम फिट और गुड लुकिंग नहीं है। इस अभिनेता ने अपने करियर में बतौर अभिनेता कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं साल 1992 में रिलीज हुई इसकी एक फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। दरअसल, ये एक्टर 24 दिसंबर को अपना 68वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/kPE_bhQ5H90?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/kPE_bhQ5H90/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें, हम बात कर रहे हैं अभिनेता अनिल कपूर की, जो 24 दिसंबर को अपना 68वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। जी हां, बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर कल 24 दिसंबर को अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे। अनिल कपूर और उनका पूरा परिवार हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर के गैराज में रहता था। अनिल कपूर ने फिल्म लाइन में अपने शुरुआती करियर में कड़ी मेहनत के साथ-साथ सिर पर छत के लिए भी काफी संघर्ष किया।

आपको बता दें, अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर थे और रणबीर कपूर के दादा पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे. सुरेंद्र कपूर भी हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने आये थे. वहीं, अनिल कपूर के पिता को शुरुआती दिनों में मुंबई में संघर्ष करना पड़ा और राज कपूर के गैराज में रहना पड़ा। आपको बता दें, अनिल कपूर राज कपूर के भाई और रणबीर कपूर के दादा लगते हैं।

अनिल कपूर ने अपने 4 दशक लंबे फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर की आज कुल संपत्ति 134 करोड़ रुपये है। अनिल साल में 12 करोड़ रुपए कमाते हैं। अनिल कपूर आज एक फिल्म में काम करने के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, अनिल कपूर एक विज्ञापन के लिए 55 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं एक्टर के पास जुहू में 30 करोड़ रुपये का बंगला भी है. इसके साथ ही अनिल कपूर के पास दुबई के अल-फर्जन में भी एक अपार्टमेंट है।

अनिल कपूर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 1.45 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार है। उनके पास लेम्बोर्गिनी गैलार्डो स्पाइडर, ऑडी, मर्सिडीज बेंज एस क्लास भी है।