×

Sourav Ganguly Health Update: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, अमित शाह करेंगे डॉक्टर्स से बात….

 

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बुधवार अचानक फिर से खराब हो गई। उन्हें फिर से सीने में दर्द की शिकायत है। इसके बाद उन्हें बेहला स्थित आवास से अपोलो अस्पताल ले जाया गया। अपोलो अस्पताल में सौरव गांगुली को डॉक्टर आफताब खान की निगरानी में भर्ती कर लिया गया है। कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए सौरव गांगुली का उपचार शुरू हो चुका है। अस्पताल में उनकी ईसीजी की गई है। उनके खून के सैंपल भी लिए गए हैं।

यह भी देखा जा रहा है कि क्या एक आर्टरी में स्टेन लागने के बाद उसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है। गांगुली क एंजियो्पलास्टी भी की जाएगी। इसके तहत दो स्टेन लागए जाने हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात से ही उन्हें हल्के दर्ज की शिकायत थी।बुधवार सुबह उनके डॉक्टरों से संपर्क किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैलाश विजयवर्गीय को फोन कर सौरव गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि खुद अमित शाह गांगुली की चिकित्सा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। शाह ने कहा कि वो खुद डॉक्टरों से बात करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें मुंबई ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं। अमति शाह का कार्यालय लगातार अस्पताल के संपर्क में बना हुआ है। BCCI अध्यक्ष गांगुली को 2 जनवरी को अपने घर के जिम में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही डॉक्टरों ने पांच दिनों तक उन्हें अस्पताल में ही रखने का फैसला किया था। गांगुली का हाल चाल लेने अब तक कई दिग्गज नेता अस्पताल पहुंचे थे।

Read More…
Farmers Tractor Rally Violence: कौन है वो शख्स जिसने लाल किले पर फहराया खालसा पंथ का झंडा….
Farmers Tractor Rally Violence: डकैती और जानलेवा हमले की धाराओं में होगा केस दर्ज, दिल्ली क्राइम ब्रांच करेगी जांच….