×

Farmer Protest: किसान आंदोलन पर CM ममता की चेतावनी, कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो….

 

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के लेकर पंजाब हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच सरकार से भी किसान सगंठनों के नेताओं की बातचीत चल रही है। ऐसे में क्या किसान आंदोलन की राह खत्म होगी? किसान आंदोलन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो देशभर में प्रदर्शन होंगे।

कृषि कानूनों को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लगातार विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने दावा किया है कि कृषि कानूनों पर किसी भी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी का साथ नहीं दिया लेकिन वह अड़ी हुई है। बता दें कि पिछले 8 दिन से पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली में महापड़ाव डाले हुए हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं को सील कर रखा है।

आंदोलनकारी किसान संगठन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ये तीनों बिल कृषि का निजीकरण करेंगे। इनसे बड़े कॉरपोरेट घरानों को ज्यादा फायदा होगा। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार के सामने कई मांगे रखी हैं। किसानों का कहना है कि एमएसपी व्यवस्था खत्म नहीं हो। इसके लिए सरकार को अलग से एक विधेयक लाना चाहिए। दिल्ली में डेरा डाले हुए किसान संगठनों से सरकार की वार्ता के बाद कोई हल निकल पायएगा? इस मसले पर पूरे देश की निगाहें टिकी है।

Read More…
HDFC big News: RBI ने HDFC की डिजिटल सर्विस पर लगाई रोक, जानिए बड़ी वजह…
Farmer Laws 2020: क्यों हो रहा है कृषि कानूनों का विरोध? जानें पूरा विवाद….