×

कोलकाता में 2 घंटे की बारिश से जलभराव, वीडियो में जाने कई राज्यों में प्री-मानसून का असर; दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट

 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। करीब दो घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं। कोलकाता और साल्ट लेक के कई इलाकों में जलभराव के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

तारातला गोदाम हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन भी प्रभावित

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Fom3fWpM7b0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Fom3fWpM7b0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भारी बारिश का असर तारातला इलाके में ढहे गोदाम पर चल रहे राहत और बचाव अभियान पर भी पड़ा। बुधवार को हुए इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल मलबे से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल चुका है, लेकिन आशंका है कि कई लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार धीमी हो गई है।

6 राज्यों में जारी प्री-मानसून बारिश

देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, हालांकि कई जगह जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी खबरें सामने आई हैं।

दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

गोवा के बागा बीच पर हादसा, पर्यटक की मौत

गोवा के प्रसिद्ध बागा बीच पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कर्नाटक के रहने वाले सहस अशपाक मसाली समुद्र किनारे चट्टानों पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक समुद्र में तेज लहरें उठीं और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। प्रशासन ने पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान समुद्र के किनारे और चट्टानों के पास जाने से बचने की अपील की है।