×

धूम्रपान छोड़ने में मदद करेगी हर्बल सिगरेट? वीडियो में देंखे हरिद्वार के आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने बनाई निकोटीन-तंबाकू मुक्त दंडिका

 

धूम्रपान की आदत से परेशान लोगों के लिए हरिद्वार से एक नई पहल सामने आई है। यहां एक आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टरों ने ऐसी हर्बल सिगरेट तैयार की है, जिसमें तंबाकू और निकोटीन की जगह 15 आयुर्वेदिक औषधियों का मिश्रण इस्तेमाल किया गया है। डॉक्टरों का दावा है कि इसका उद्देश्य लोगों को धीरे-धीरे धूम्रपान की आदत से बाहर निकालने में मदद करना है।नॉर्मल बीड़ी या सिगरेट जैसी दिखने वाली इस हर्बल दंडिका का इस्तेमाल डॉक्टरों की निगरानी और काउंसलिंग के साथ कराया जा रहा है। अब तक करीब 40 लोग धूम्रपान छोड़ने के लिए इस प्रयोग से जुड़ चुके हैं।

15 आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार की गई दंडिका

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/lTBpO7ThJ20?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/lTBpO7ThJ20/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार, इस हर्बल सिगरेट में निकोटीन और तंबाकू का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसकी जगह कई आयुर्वेदिक औषधियों का मिश्रण तैयार किया गया है।इसका मकसद धूम्रपान करने वालों की आदत को अचानक खत्म करने के बजाय उन्हें एक वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध कराना है, ताकि वे धीरे-धीरे सिगरेट की निर्भरता कम कर सकें।

शुरुआती नतीजों में क्रेविंग और कफ में कमी का दावा

प्रयोग से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर कुछ लोगों ने सिगरेट पीने की इच्छा यानी क्रेविंग में कमी महसूस होने की बात कही है। इसके अलावा लंबे समय से रहने वाली खांसी या कफ की समस्या में भी कुछ लोगों ने राहत महसूस करने की जानकारी दी है।हालांकि डॉक्टरों ने साफ किया है कि अभी केवल शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं। 40 लोगों का पूरा डाटा तैयार होने के बाद इसका विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। इसलिए फिलहाल इसके प्रभाव को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा प्रयोग

इस हर्बल दंडिका का इस्तेमाल सीधे तौर पर बाजार में उपलब्ध उत्पाद की तरह नहीं कराया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी और काउंसलिंग के साथ लोगों को इसका प्रयोग कराया जा रहा है, ताकि धूम्रपान छोड़ने की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझा जा सके।विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी तरह की धूम्रपान की आदत छोड़ने के लिए केवल विकल्प ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक बदलाव और काउंसलिंग भी जरूरी होती है।

स्वामी रामदेव के हर्बल हुक्के का वीडियो भी चर्चा में

इसी बीच योग गुरु स्वामी रामदेव का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे हर्बल हुक्के के जरिए औषधीय धूमपान का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह प्रयोग हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेज की हर्बल सिगरेट के शोध से अलग बताया जा रहा है।फिलहाल हर्बल सिगरेट को लेकर वैज्ञानिक स्तर पर विस्तृत अध्ययन और लंबे समय के परिणामों का इंतजार है। आने वाले समय में शोध के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह धूम्रपान छोड़ने में कितनी प्रभावी साबित होती है।