×

UP EleCtion 2022: मायावती का बड़ा ऐलान, UP और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा….

 

देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान की 16 जनवरी से शुरूआत होने जा रही है। केंद्र सरकार के टीकाकरण फैसले का बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने स्वागत किया है। मायावती ने केंद्र और राज्य सरकार से देशभर में सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का आग्रह किया है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो वह सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन प्रदान करेगी।

बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो ने केंद्र सरकार से दिल्ली में आंदोलनरत किसानों की मांगों को स्वीकार करने का भी आग्रह किया है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बसपा किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपने दम पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा था कि वह छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने हाथ मिलाया था। इस चुनाव में मायावती और अखिलेश यादव एक मंच पर आकर मोदी लहर को रोकने की कोशिश की। 2014 के चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। साल 2014 की तरह सपा 2019 में भी 5 सीट पर सिमट गई हैं। बता दें कि साल 2022 में विधानसभा चुनावों के पहले ही राजनीति गरमाई हुई है।

Read More…
UP EleCtion 2022: मायावती का बड़ा ऐलान, UP और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा….
Farmers Protest Updates: दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल-प्रियंका, राजभवन घेरने की तैयारी….