×

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे Tirath Singh Rawat

 

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत पहली बार दिल्ली के दौरे पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह आदि नेताओं से आज रात में शिष्टाचार भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दोपहर करीब दो बजे दिल्ली के उत्तराखंड सदन पहुंचे। उत्तराखंड सदन में उन्होंने पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दिल्ली में तैनात स्थानीय अधिकारियों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज देर रात पार्टी अध्यक्ष सहित सभी बड़े राष्ट्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली से देहरादून रवाना होंगे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस