☰
×

देहरादून में महिला जज को किडनैप करने की कोशिश, डबल किराया नहीं मिला तो भड़के कैब ड्राइवर ने की वारदात
 

 

उत्तराखंड के देहरादून शहर से महिला जज को किडनैप करने की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह आरोप शहर में तैनात अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजलि बेंजवाल (ADJ-5) ने लगाए हैं और इस बारे में उन्होंने डालनवाला पुलिस स्टेशन में एक रैपिडो कैब चालक के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है। प्राथमिकी में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), धारा 127(2), धारा 308 (3), धारा 351(2) और धारा 352 के तहत केस दर्ज किया गया है।

अपनी शिकायत में महिला जज ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'उन्होंने 21 अक्टूबर को कहीं जाने के लिए कैब बुक की थी। इसी दौरान आरोपी चालक ने एसी चलाने के नाम पर पहले तो तय किराये से दोगुने पैसे मांगे और जब उन्होंने ऐसे करने से इनकार कर दिया तो वह कैब को सुनसान और अंधेरे रास्ते पर ले जाने लगा।'

‘अंधेरी और सुनसान गली में ले गया ड्राइवर’
पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी शिकायत में महिला जज ने बताया कि ड्राइवर ने 9 km की राइड के लिए उनसे दोगुने किराए की मांग की। जब उन्होंने मना किया, तो वह कैब को एक अंधेरी और सुनसान गली में ले गया, इसके बाद उसने उन्हें धमकाया, पुलिस में अपनी जान-पहचान होने की डींगें हांकीं और राइड कैंसिल करने के लिए दबाव डाला।'

ड्राइवर ने दी मजा चखाने की धमकी
जज ने आगे बताया, 'तभी मैंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही अपने कोर्ट मोहर्रिर रविन्द्र को फोन करके बताया कि यह मुझे कहीं ले जा रहा है। उसके बाद इसने मुझे कहा कि मैं तुझे अभी बताता हूं, तुझे मजा चखाता हूं, तू महिला है ना, मेरी पुलिस मे अच्छी जान पहचान है, मैं अभी तुझे ठीक करता हूं। वह मुझे धमकी देने लगा। जज कॉलोनी पहुंचने पर, उसने वहां के सुरक्षा गार्ड को भी धमकी दी, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।'

'ये गाड़ी से बाहर निकला और मैं अंदर ही बैठी थी'
महिला जज ने आगे कहा, 'जब इसे लगा कि गली बन्द है, तो यह डर गया और गाड़ी बाहर की तरफ लाया। उसके बाद यह गाड़ी के बाहर निकला और किसी से बात करने लगा, मैं गाड़ी के अन्दर ही बैठी थी। उसके बाद मैने अपने कोर्ट मोहर्रिर से सम्पर्क किया तो कोर्टमोहर्रिर ने कहा कि मैं अभी थाने में बोलता हूं।

'तमाशा करते हुए गली-मोहल्ला इकट्ठा कर लिया'
महिला जज के अनुसार, 'इसके बाद वह अपनी गाड़ी जजेज कालोनी के गेट के बाहर लाया और उसने राइड कैसिल कर दी। उसके बाद कॉलोनी के बाहर जब गार्ड थपलियाल ने उससे कुछ पूछा तो उसने थपलियाल को भी धमकी दी। उसके बाद उसने वहां पर हंगामा किया कि मेरी पुलिस में अच्छी जान पहचान है। उसने वहां पर गली मोहल्ला इकटठा कर लिया। इसी दौरान कोर्ट मोहर्रिर की सूचना पर थाने से चीता पुलिस का स्टाफ भी वहां पहुंच गया। जिसके बाद चीता पुलिस उसे पकडकर थाने ले गई।'

'मुझे इससे बहुत डर लग रहा है'
महिला जज ने कहा, ‘महिला जज ने आरोप लगाते हुए कहा, 'इस रैपिडो चालक द्वारा मेरे साथ बदतमीजी की गई और सुनसान अंधेरी गली में ले जाकर मुझे किडनैप करने की कोशिश की गई। इसी दौरान उस बंद गली में उसने मुझे धमकी भी दी और क्योंकि मैं एक महिला हूं इस नाते उसके इरादे सही नहीं थे। मुझे इससे बहुत भय व डर है।'

'अब तो इसने मेरे घर का पता भी देख लिया है'
जज का कहना है कि अब उस ड्राइवर को उनके घर का पता चल गया है, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता हो रही है। FIR में आगे उन्होंने बताया, 'इसने मेरा घर देख लिया है यह मेरे साथ कोई भी घटना कारित कर सकता है। उसके द्वारा ऑन डयूटी गार्ड के साथ भी झगड़ा किया गया। जिस तरह से इसने महिला होने के नाते मुझे धमकाया है मैं इससे बहुत डरी हुई हूं और मुझे इससे अपनी जान का खतरा लग रहा है। इस संबंध में उचित कार्यवाही करने की कृपा करें