☰
×

अंकिता भंडारी की मां का आरोप- पुलिस ने नाक और गर्दन दबाई, सांस रुकने वाली थी; वीडियो में बोलीं- बेटी के लिए न्याय मांगना क्या नौटंकी है?

 

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे उनके माता-पिता के साथ बुधवार को राजघाट पर हुई पुलिस कार्रवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने अंकिता के माता-पिता को राजघाट से बलपूर्वक हटा दिया था। इस दौरान नारेबाजी कर रहीं अंकिता की मां बेहोश हो गई थीं। अब घटना के एक दिन बाद उन्होंने रोते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अंकिता की मां का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने उनकी नाक दबाई और पीछे से गर्दन भी दबाई। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। उन्होंने कहा कि अगर कुछ देर और उनकी नाक दबाई जाती तो उनकी सांस रुक सकती थी।

महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vf8ThZtsvfw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vf8ThZtsvfw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो में अंकिता की मां ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर ले जा रहे थे और इस दौरान उनकी गर्दन को पीछे से दबाया गया। उनका यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें नौटंकी करने वाली कह रहे थे।अंकिता की मां ने भावुक होते हुए कहा कि वह अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही थीं, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब माता-पिता को अपनी बेटी के लिए आवाज उठाने का भी अधिकार नहीं है?

अस्पताल में आया होश, रास्ते की जानकारी नहीं

अंकिता की मां ने वीडियो में बताया कि पुलिस उन्हें राजघाट से हटाने के बाद कहां-कहां लेकर गई, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्हें जब होश आया तो वह अस्पताल में थीं। उन्होंने कहा कि बेहोश होने के बाद उनके साथ क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी भी उन्हें नहीं है।यह वीडियो सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

मां ने पूछा- बेटी के लिए न्याय मांगना क्या नौटंकी है?

वीडियो में अंकिता की मां ने रोते हुए सवाल किया कि क्या अब अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय मांगने भी बाहर नहीं जा सकते? क्या अपनी बेटी के लिए आवाज उठाना नौटंकी है?उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया? फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और अंकिता की मां की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर मामला चर्चा में है। उनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।