×

अमरनाथ यात्रा 2026: वीडियो में जाने 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 10–12 फीट बर्फ के बीच तेजी से तैयार हो रहे मार्ग

 

इस वर्ष की पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। प्रशासन के अनुसार यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी मजबूत भागीदारी को दर्शाती है।यात्रा मार्गों पर अभी भी कठिन परिस्थितियां बनी हुई हैं। बालटाल और पहलगाम दोनों प्रमुख मार्गों पर कई स्थानों पर 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। इसके बावजूद सीमा सड़क संगठन (BRO) युद्धस्तर पर ट्रैक बहाली के कार्य में जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार किया जा सके।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Hep-bUKqPsY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Hep-bUKqPsY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अधिकारियों ने दावा किया है कि 15 जून तक दोनों मार्गों को पूरी तरह से यात्रा के लिए तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा और आधारभूत ढांचे की अंतिम जांच की जाएगी।इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। श्रद्धालु दो प्रमुख मार्गों—बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम—से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन एवं सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर होगा।

श्रद्धालुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई थी। प्रशासन ने जानकारी दी है कि 5 से 30 लोगों के समूह में यात्रा करने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार को बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, अकेले या छोटे समूह में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक स्लॉट उपलब्ध हैं।अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा प्रबंधन को और मजबूत किया गया है, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद यात्रा की तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर से श्रद्धालुओं में भारी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है, और प्रशासन इसे सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।