☰
×

IIT रुड़की के ‘थॉमसो’ शो में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो में देंखे विरोध करने पर भाई से मारपीट; पिस्टल दिखाकर धमकाने का भी दावा

 

हरिद्वार के IIT रुड़की परिसर में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव ‘थॉमसो’ के दौरान नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना गायक जावेद अली के शो के दौरान हुई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया और उसके भाई के साथ धक्का-मुक्की की। बाद में परिसर से बाहर निकलते समय दोनों को फिर से घेरने और हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विरोध करने पर मोबाइल छीनकर फेंकने का आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/mzvXTy6fxoI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/mzvXTy6fxoI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की के साथ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। इस दौरान उसके भाई के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।बताया गया है कि IIT के सुरक्षा गार्ड को अपनी ओर आते देखकर आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद भाई-बहन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिसर से बाहर निकलने लगे।

गेट नंबर 8 के पास रास्ता रोककर हमला

आरोप है कि रात करीब 11 बजे जब दोनों परिसर से बाहर निकले, तो गेट नंबर 8 के पास होटल पोलारिस के नजदीक कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद नाबालिग के भाई के साथ मारपीट की गई।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लड़की के साथ अश्लील हरकतें की गईं। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया और उसका हाथ पकड़कर खींचा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शोर मचाने पर भागने लगे आरोपी, दो पकड़े गए

पीड़ित भाई-बहन ने जब शोर मचाया, तो आरोपी वहां से भागने लगे। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।हमले में घायल नाबालिग के भाई को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान घटना की परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जाएगी।IIT रुड़की में आयोजित ‘थॉमसो’ देश के प्रमुख छात्र सांस्कृतिक महोत्सवों में शामिल है। ऐसे आयोजन में नाबालिग के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके परिजनों पर हमले की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।