☰
×

ऋषिकेश में गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता, वीडियो में जानें नदी किनारे मिले मोबाइल और कपड़े; सोमवार को फिर सर्च ऑपरेशन शुरू

 

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक और युवती लापता हो गए। दोनों के नदी में डूबने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान चलाया। देर तक सर्च ऑपरेशन के बावजूद दोनों का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई है।

जानकारी के अनुसार, जयपुर से चार दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सभी शिवपुरी क्षेत्र के एक कैंप में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे 26 वर्षीय लवेश साटीवाल और 27 वर्षीय चेतना मीणा गंगा में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने फोन कर अपने साथियों को नदी किनारे बुलाया था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/EmD0cHxAV-g?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/EmD0cHxAV-g/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

साथी पहुंचे तो दोनों हो चुके थे लापता

दोनों के बुलाने पर उनके साथी राजकुमार मीणा नदी किनारे पहुंचे, लेकिन तब तक लवेश और चेतना वहां से लापता हो चुके थे। नदी किनारे उनके मोबाइल फोन और कपड़े मिले। इसके बाद राजकुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF ने डीप डाइवर की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने काफी देर तक दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं लवेश

लापता युवक लवेश साटीवाल, सुरेश साटीवाल के बेटे हैं और जयपुर के निवासी हैं। वे राजस्थान सरकार के बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, चेतना मीणा हरिशंकर मीणा की बेटी हैं और जयपुर के प्रताप नगर इलाके की रहने वाली हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवारों में चिंता का माहौल है। पुलिस और SDRF की टीमें गंगा में उनकी तलाश में जुटी हैं। फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।